Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
छत्तीसगढ़ में 13 जून तक मानसून पहुंचने का अनुमान
raipur, Monsoon expected ,Chhattisgarh

रायपुर। मौसम विभाग ने मानसून का पूर्वानुमान जारी किया है। बताया गया कि छत्तीसगढ़ में भी इस बार समय से पहले मानसून दस्तक दे सकता है। 13 जून तक छत्तीसगढ़ में मानसून पहुंचने का अनुमान जताया जा रहा है। क्योंकि 19 मई को अंडमान निकोबार में मानसून की एंट्री हो जाएगी। एक जून को केरल में पहुंचने का समय निर्धारित है। वहीं 5 जून से छत्तीसगढ़ में प्री मानसून बारिश होने की संभावना है। 13 जून तक बस्तर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

 

मौसम वैज्ञानिक जनक राम साहू ने बताया कि "एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन मध्य प्रदेश और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इसके साथ ही दूसरा साइक्लोनिक सर्कुलेशन पूर्वी विदर्भ और उसके आसपास समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। एक तरफ पूर्वी विदर्भ से दक्षिण मध्य कर्नाटक तक 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है। जिसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में 15 मई से 21 मई तक एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने के साथ ही गरज चमक के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने की संभावना है। इस दौरान उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक वृद्धि हो सकती है। दक्षिण छत्तीसगढ़ यानी कि बस्तर के इलाके में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा।

 

बुधवार को राजधानी सहित मध्य एवं उत्तर छत्तीसगढ़ में तेज धूप ने लोगों को परेशान किया। कुछ जगहों पर हल्के बादल भी छाए रहे। इसके साथ ही सहसलोहरा में तीन सेमी वर्षा भी दर्ज की गई। वहीं प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस रायगढ़ में, जबकि न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री नारायणपुर में दर्ज किया गया।मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले तीस वर्षों में अधिकतम तापमान लगभग सभी क्षेत्रों में सामान्य औसत से कम ही चल रहा है। यह अंबिकापुर, जगदलपुर व बिलासपुर में तीन डिग्री सेल्सियस, दुर्ग व माना में दो डिग्री सेल्सियस और पेंड्रा रोड में औसत से एक डिग्री सेल्सियस कम है।

 

MadhyaBharat 16 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.