Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
छत्तीसगढ़ के राइस मिलर्स घोटाले में एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष रोशन चंद्राकर गिरफ्तार
raipur,Association treasurer, millers scam

रायपुर। ईडी ने छत्तीसगढ़ के राइस मिलर्स घोटाले में एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष रोशन चंद्राकर को दिल्ली से गुरुवार को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ इससे पहले इनकम टैक्स विभाग ने कार्यवाही की थी। रोशन चंद्राकर पर मार्कफेड के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज सोनी के साथ राइस मिलर्स घोटाले में शामिल होने का आरोप है।

 

ईडी के मुताबिक़ राइस मिलर्स घोटाले में एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष रोशन चंद्राकर ने एमडी मनोज सोनी के साथ मिलकर प्रति क्विंटल 20 रुपये रिश्वत वसूली है। यह रकम मार्कफेड के जिला अधिकारी के माध्यम से उच्च अधिकारियों तक पहुंचाई गई। इस दौरान 140 करोड़ रुपये से ज्यादा रकम वसूली गई, जिसके बदले एमडी ने बिलों का भुगतान किया।

एमडी मनोज सोनी को गिरफ्तार करने के बाद रिमांड में लिया गया था। अभी मनोज सोनी 28 मई तक जेल में हैं। मनोज से पूछताछ के बाद ईडी ने राइस मिल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष रोशन चंद्राकर को गिरफ्तार किया है।

MadhyaBharat 16 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.