Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
तेज रफ्तार डंपर ताऊ-भतीजे को टक्कर मारकर मकान में घुसा
dewas,Speeding dumper , enters house

देवास। जिले के खातेगांव में गुरुवार की रात एक तेज रफ्तार डंपर ने ताऊ-भतीजे को रौंद दिया। इससे दोनों की ही मौत हो गई। इसके बाद डंपर घर में जा घुसा। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने देर रात इंदौर-बैतूल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीण कलेक्टर और डंपर मालिक को मौके पर बुलाने के लिए अड़े रहे। हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद शुक्रवार को तड़के करीब 3:30 बजे ग्रामीणों ने जाम खोला।

 

 

जानकारी के अनुसार, हादसा इंदौर-बैतूल हाईवे पर कन्नौद-खातेगांव के बीच ग्राम ननासा बस स्टैंड के पास हुआ। यहां घर से मंदिर में भजन में शामिल होने के लिए जा रहे रिश्ते में चाचा-भतीजे को एक अनियंत्रित डंपर ने गुरुवार रात टक्कर मार दी और पास के मकान में जा घुसा। गंभीर चोट लगने से भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ताऊ ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने रास्ता जाम कर दिया। सूचना मिलने के बाद कन्नौद सहित खातेगांव, सतवास से पुलिस बल मौके पर पहुंचा, रास्ता जाम होने के कारण कई घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। हालांकि आसपास से अन्य रास्ते से छोटे वाहन निकलते रहे।

 

पुलिस ने बताया कि ग्राम ननासा निवासी 19 वर्षीय राहुल पुत्र कालीराम गुर्जर अपने रिश्ते में ताऊ 50 वर्षीय लखनलाल पुत्र गंगाबिशन गुर्जर के साथ बजरंग मंदिर में भजन में शामिल होने के लिए जा रहा था। इसी दौरान इंदौर की ओर से आ रहे खाली डंपर ने सड़क किनारे जा रहे ताऊ-भतीजे को टक्कर मारी और हरिओम पटेल के मकान से जाकर टकरा गया, वहीं डंपर चालक मौके से भाग निकला। गंभीर चोट लगने से राहुल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि लखनलाल को निजी वाहन से सरकारी अस्पताल कन्नौद पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जिस मकान में डंपर जा घुसा, उसमें कुछ माह पहले ही परिवार ने रहना बंद किया है और नए मकान में शिफ्ट हो गए है, अन्यथा वहां भी कोई चपेट में आ सकता था।

 

 

कन्नौद थाना पुलिस ने मामले में डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। रास्ता जाम कर रहे लोगों ने पीड़ित परिवार को राहत राशि देने व हादसों पर नियंत्रण के लिए कदम उठाने की मांग रखी है।

MadhyaBharat 17 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.