Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
लोकायुक्त ने पटवारी को साढ़े तीन हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा
bhind, Lokayukta caught Patwari,red handed

भिंड। ग्वालियर लोकायुक्त ने भिंड के लहार में रुरई हल्के में पदस्थ एक पटवारी को साढ़े तीन हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जमीन के बंटवारे का प्रकरण निपटाने के बदले में रिश्वत की राशि मांगी थी।

 

जानकारी अनुसार रुरई गांव निवासी राजबहादुर ने ग्वालियर लोकायुक्त को शिकायत की थी। जिसमें उसने बताया था कि भिंड के लहार में तैनात पटवारी जितेंद्र सोनी के पास उसकी जमीन के बंटवारे का प्रकरण था। लेकिन बार बार टालते हुए पटवारी बंटवारे के प्रकरण को निपटा नहीं रहा था। फिर पटवारी ने मामला निपटाने के एवज में राजबहादुर से रिश्वत मांगी। लोकायुक्त ने रिकार्डिंग सहित अन्य औपचारिकता पूरी करने के बाद शिकायत को सही पाया। लोकायुक्त ने पटवारी को रंगे हाथों पकड़ने की योजना बनाई और फरियादी राजबहादुर के माध्यम से रिश्वत देने की तारीख व समय तय किया। इसके बाद शुक्रवार को तय हुआ कि जनपद पंचायत के सामने वाली गली में पटवारी जितेंद्र उसे मिलेगा और रिश्वत के पैसे लेगा। तय समय पर राजबहादुर पटवारी के पास पहुंचा और उसे रिश्वत के साढ़े तीन हजार रुपए दिए। जैसे ही पटवारी ने पैसे लिए, वैसे ही लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद आगे की कार्रवाई करना शुरू कर दिया।

 

MadhyaBharat 17 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.