Since: 23-09-2009

  Latest News :
तुर्कमान गेट हिंसा के पीछे सोशल मीडिया पोस्ट की भूमिका.   ऑपरेशन सिंदूर में एनसीसी कैडेट्स की भूमिका की सराहना.   कोलकाता में I-PAC से जुड़े ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, ममता बनर्जी के गंभीर आरोप.   भारत का पहला स्वदेशी प्रदूषण नियंत्रण जहाज \'समुद्र प्रताप\' हुआ चालू.   तुर्कमान गेट में बुलडोजर कार्रवाई, इलाका बना छावनी.   दिल्ली विधानसभा में BJP और AAP विधायकों के विरोध प्रदर्शन से माहौल गरम.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   मैहर की बेटी अंजना सिंह को भोपाल में सम्मानित.   इंदौर में दूषित पानी से मौतों ने स्वच्छता पर उठाए बड़े सवाल.   1600 करोड़ की बाणसागर नल जल परियोजना की पाइपलाइन फटी.   दूषित पानी से हुई मौतों को लेकर कांग्रेस ने की मृतकों के परिजनों से मुलाकात .   उमंग सिंघार ने खजराना में पानी की गुणवत्ता का किया रियलिटी चेक .   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.   बस्तर के तोकापाल इलाके में बाघ के पंजों के निशान, वन विभाग ने दी चेतावनी.   शराब घोटाला मामले में चैतन्य बघेल को मिला जमानत.  
पेड़ से टकराने के बाद कार में लगी आग
niwadi, Car catches fire , hitting tree

निवाड़ी। निवाड़ी जिले में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद कार में आग लग गई। वहां मौजूद लोगों ने कार सवारों को समय रहते बाहर निकाला। लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस से पास के निजी अस्पताल पहुंचाया गया।

 

जानकारी अनुसार कार झांसी (यूपी) के रहने वाले अनुराग खरे की थी। कार कीया सोनेट लेटेस्ट मॉडल थी। अनुराग अपने दोस्त सागर त्रिपाठी के साथ शुक्रवार रात ओरछा से लौट रहा था। इसी दौरान रात करीब 12 बजे सातार नदी के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। वहां से गुजर रहे लोगों ने मदद करते हुए तुरंत कार सवार दोनों युवकों को बाहर निकाला। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस से पास के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जब तक फायर ब्रिगेड पहुंची कार पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी थी। आग बुझाने में करीब एक घंटे का समय लगा। ओरछा थाना प्रभारी जगतपाल सिंह घोष ने बताया कि युवकों के नशे में होने की बात अभी सामने नहीं आई है। मामले की जांच कर रहे हैं।

MadhyaBharat 18 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.