Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट में फिर सुनवाई, TMC का दावा- हटे वोटों से कम था कई सीटों पर जीत का अंतर.   बेंगलुरु में PM मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, सत्ता के लिए कांग्रेस किसी को भी धोखा दे सकती है .   विजय की सरकार का रास्ता साफ, VCK-IUML के समर्थन से बहुमत पार.   बंगाल में चुनाव बाद हिंसा: TMC ऑफिस पर बुलडोजर, 24 घंटे में 4 हत्याएं.   बंगाल में 9 मई को नई सरकार का शपथग्रहण, अमित शाह पर्यवेक्षक.   कोलकाता में EVM स्ट्रॉन्ग रूम पर हंगामा, ममता बनर्जी 4 घंटे रहीं मौजूद.   मंत्री के दौरे में खुली अस्पताल की बदहाली, रूम फ्रेशनर से छिपाई गई दुर्गंध.   इंदौर में बस पार्किंग में भीषण आग ,वेल्डिंग के दौरान हादसा, 5 बसें जलकर खाक.   75 साल की मां ने किडनी देकर बेटी को दी नई जिंदगी.   सिंगरौली विकास प्राधिकरण अध्यक्ष पद पर फर्जी नियुक्ति आदेश से मचा बवाल.   बुरहानपुर दौरे पर CM मोहन यादव: झालमुड़ी का स्वाद, बंगाल पर टिप्पणी और निमाड़ में इन्वेस्टर्स समिट की घोषणा.   मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन, निर्यात बढ़ाने जिला स्तर तक कमेटी.   कई SP-IG की बदल सकती है जिम्मेदारी, 33 जिलों में तबादलों की तैयारी.   अग्निवीर भर्ती की तैयारी अब आसान, युवाओं को मिलेगा फ्री ऑनलाइन प्रशिक्षण.   गौधाम में अव्यवस्था पर हाईकोर्ट सख्त: 205 गायों को ठूंसकर रखने पर मांगा जवाब.   विश्व कार्टूनिस्ट दिवस पर रायपुर में कैरिकेचर मेकिंग और राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन.   छत्तीसगढ़ विधानसभा में महिला आरक्षण पर संकल्प पारित, विपक्ष ने किया बहिष्कार.   रायपुर में सोलर प्रोजेक्ट दिलाने के नाम पर 53.60 लाख की ठगी, केस दर्ज.  
जबलपुर में तीन दुकानाें में लगी आग घरों तक पहुंची
jabalpur,  fire , reached homes

जबलपुर। जबलपुर शहर के गंजीपुरा इलाके में रविवार सुबह तीन दुकानों में आग लग गई। धीरे धीरे आग बढ़ती चली गई और पीछे की तरफ बने तीन घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं, जो आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। गंजीपुरा शहर का घना और व्यस्ततम इलाका है, जिसके चलते परेशानी हो रही है। भय है कि आग और भी घरों और दुकानों को अपनी चपेट में न ले।

 

 

जानकारी अनुसार शहर के सबसे व्यस्ततम गंजीपुरा मार्केट स्थित एक तीन मंजिला कपड़े की दुकान में रविवार सुबह करीब नौ बजे आग लग गई। ग्राउंड फ्लोर में लगी आग तेजी से ऊपर की ओर फैल गई और उसकी चपेट में ऊपरी मंजिल की कपड़े की दुकान को भी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। सुबह 11 बजे आग इन दुकानों के पीछे तीन घरों तक फैल गई। तीनों दुकानें अलग-अलग बिल्डिंग में हैं। बैग की दुकान तीन मंजिला इमारत में है। इसके अगल - बगल कपड़ों की दुकान 4 मंजिला इमारतों में हैं। आग बढ़ती देख एक के बाद एक दमकल की और गाड़ियों को बुलाया गया। करीब 20 गाड़ियां मौके पर हैं, जो पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मची हुई है। संकरी गलियां होने के कारण आग को काबू करने नगर निगम का काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। आग लगने का कारण अभी अज्ञात है। आग में लाखों रुपये के नुकसान की आंशका जताई जा रही है।

MadhyaBharat 19 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.