Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
गहरे कुंए में सफाई करने उतरे दो युवक अचानक कुएं के अंदर बेहोश
korba, Two young men, inside the well

कोरबा। जिले में बुंदेली गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ है। गहरे कुंए में सफाई करने उतरे दो युवक अचानक कुएं के अंदर बेहोश हो गए। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। वहीं दोनों युवकों का रेस्क्यू किया। इस दौरान बेहोशी की हालत में पानी में डूबने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक को कुएं से निकालकर अस्पताल ले जाया गया जहां उसका उपचार जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, रजगामार पुलिस चौकी क्षेत्र के बुंदेली गांव में कुंए में सफाई करते समय दो युवक बेहोश हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल 112 दी। घटना की सूचना पर डायल 112 और संजीवनी एक्सप्रेस एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। वहीं मौके पर नगर सेना की रेस्क्यू टीम ने दोनों युवकों को बाहर निकाला। कुंए में डूबे युवकों का नाम जगत राम और साहेब लाल है। इस घटना में जगत राम की मौत हो गई। कुएं से निकलने वाली जहरीली गैस के कारण मौत होने की वजह बताई जा रही है। फिलहाल इस पूरे मामले पुलिस जांच कर रही है।

MadhyaBharat 19 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.