Since: 23-09-2009

  Latest News :
परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
नक्सलियों ने 26 मई को बंद का किया आह्वान
bijapur, Naxalites called , bandh

बीजापुर। नक्सलियों के दक्षिण सब जोनल ब्यूरो ने रविवार को प्रेस वक्तव्य जारी कर 26 मई को बंद का आह्वान किया है। नक्सलियों द्वारा जारी पर्चे में कहा गया है कि जनवरी 2024 से फासीवादी 'ऑपरेशन कगार' नाम पर हो रहे हत्याकांड एवं नरसंहारों के खिलाफ दक्षिण सब जोनल ब्यूरो में 26 मई को बंद को सफल बनाएं। झूठी मुठभेड़ों, निर्दोष लोगों को जेलों में ठूंसने व झूठे सरेंडरों के विरोध में जन आंदोलन व जनयुद्ध को तेज करने का आह्वान किया गया है।

 

दक्षिण बस्तर के सब जोनल कमेटी के प्रवक्ता समता ने जारी पर्चे में कहा है कि फोर्स की कार्रवाई में उनके 62 लोग मारे गए हैं। केंद्र एवं छत्तीसगढ़ में भाजपा सत्ता में आने के बाद अपने एजेंडे के अनुसार राज्य में अपनी कठपुतली आदिवासी मुख्यमंत्री के हाथों में आदिवासियों की हत्याएं करवा रही है। बीजापुर जिले में पीडिया में झूठी मुठभेड़ में दस निर्दोषों को मारा गया है। इसके अलावा भी कई अन्य घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा गया है कि मुठभेड़ के नाम पर निर्दोषों को मारा गया है और बाद में उन्हें इनामी बताया गया है। इसके विरोध में 26 मई को बंद का आयोजन किये जाने का फरमान जारी किया गया है।

MadhyaBharat 19 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.