Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
सीबीआई का एक और इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार
bhopal, Another CBI inspector, arrested

भोपाल। मध्यप्रदेश में नर्सिंग कॉलेज घोटाले के मामले में दिल्ली सीबीआई टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। सोमवार को दिल्ली सीबीआई की विजिलेंस टीम ने नर्सिंग कॉलेज घोटाले की जांच कर रही सीबीआई टीम के एक और इंस्पेक्टर सुशील मजोकर को दो लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। मजोकर एसीबी भोपाल सीबीआई में अटैच था। इसके अलावा रतलाम नर्सिंग कॉलेज वाइस प्रिंसिपल जुगल किशोर शर्मा और भाभा कॉलेज भोपाल के प्रिंसिपल जलपना अधिकारी को भी गिरफ्तार किया गया है।

 

दरअसल, दिल्ली सीबीआई को मध्य प्रदेश के नर्सिंग घोटाला मामले में कई अहम सबूत हाथ लगे हैं। जिसके बाद ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां की जा रही हैं। इससे पहले रविवार रात सीबीआई इंस्पेक्टर राहुल राज को 10 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। सीबीआई निरीक्षक राहुल राज को रिश्वत देने वाले भोपाल के मलय कॉलेज ऑफ नर्सिंग के चेयरमैन अनिल भास्करन, प्रिंसिपल सूना अनिल भास्करन और एक मीडिएटर सचिन जैन को भी गिरफ्तार किया है। बता दें कि विजिलेंस टीम ने नर्सिंग घोटाले में रिश्वत के आरोपित बनाए गए सीबीआई के दो निरीक्षक समेत 13 आरोपितों में से 12 को सोमवार को अदालत में पेश किया। जहां कोर्ट ने उन्हें 29 तारीख तक रिमांड पर सीबीआई को सौंप दिया है।

 

बताया गया कि राहुल राज सही सुइटबिलिटी रिपोर्ट देने के नाम पर रिश्वत ले रहे थे। मजोकर, जुगल किशोर शर्मा और जलपना अधिकारी की गिरफ्तारी भी रिश्वत को लेकर की गई है। बता दें कि हाईकोर्ट के निर्देश पर सीबीआई का एक जांच दल नर्सिंग कॉलेज घोटाले की जांच कर रहा है। सीबीआई के जांच दल में एमपी नर्सिंग काउंसिल के अधिकारी, सीबीआई के अफसर और पटवारी शामिल हैं।

सीबीआई इंस्पेक्टर के घर से मिले सोने के बिस्किट

सीबीआई की एक टीम ने भोपाल में रविवार को आरोपित सीबीआई इंस्पेक्टर राहुल राज के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित घर पर छापा मारा और उन्हें रिश्वत लेते पकड़ा। राहुल राज के घर से तलाशी में 7 लाख 88 हजार रुपए नकद और 100-100 ग्राम के सोने के बिस्किट भी मिले हैं। राहुल राज के साथ तीन अन्य आरोपियों को रविवार रात को भोपाल में सीबीआई के विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार शर्मा की कोर्ट में पेश किया। जहां कोर्ट ने सभी आरोपितों को 29 मई तक पीआर पर भेज दिया है। सीबीआई ने भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा 7, 7A, 8, 9, 10 और 12 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

 

मध्य प्रदेश के 70 नर्सिंग कॉलेज सीबीआई की रडार पर

मध्य प्रदेश के 70 नर्सिंग कॉलेज दिल्ली सीबीआई की रडार पर हैं। दिल्ली सीबीआई को भ्रष्टाचार के कई सबूत मिले हैं। रिश्वत का मामला सामने आने के बाद कॉलेज संचालकों में हड़कंप है। भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार सीबीआई इंस्पेक्टर राहुल राज के पास 60 कॉलेज के जांच का जिम्मा था। कई कॉलेजों ने सीबीआई इंस्पेक्टर राहुल राज को रिश्वत देकर क्लीन चिट ली थी।

MadhyaBharat 20 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.