Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
ओवर ब्रिज से गिरी यात्री बस दो की मौत
rajgarh, Passenger bus, two killed

राजगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग- 52 पर पचोर थाना क्षेत्र में सोमवार - मंगलवार की दरम्यानी रात इंदौर से गुना तरफ जा रही तेज रफ्तार बालाजी बस सदगुरु ढ़ाबा के सामने ओवर ब्रिज से नीचे गिर गई, हादसे में बस में सवार दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं 40 से अधिक यात्री घायल हो गए, जिनमें दस से अधिक की हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे और चालक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

 

पुलिस के अनुसार सोमवार-मंगलवार की रात 1ः15 बजे इंदौर से गुना तरफ जा रही बालाजी बस क्रमांक यूपी 78 जीटी 3394 सदगुरु ढ़ाबा के सामने फ्लाई ओवरब्रिज से नीचे गिर गई। हादसे में बस में सवार 21 वर्षीय हरीओम कुशवाह निवासी घाटोली जिला अशोकनगर की मौत हो गई, जो अपनी बहन को इंदौर से लेकर अशोकनगर जा रहा था वहीं एक अन्य 22 वर्षीय युवक की मौत हुई, जिसके परिजनों को सूचित किया गया है साथ ही बस में सवार 40 से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें दस से अधिक की हालत गंभीर बताई गई है। सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक व पुलिस अफसरों की मौजदूगी में घायलों को प्राथमिक चिकित्सा के बाद शाजापुर, इंदौर सहित अन्य जगह रेफर किया गया। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ धारा 279, 337, 304ए, 184 एमव्ही.एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

MadhyaBharat 21 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.