Since: 23-09-2009

  Latest News :
आरएसएस प्रमुख किसी जाति का नहीं होगा, केवल हिंदू होना जरूरी: मोहन भागवत.   अमेरिका ने भारत को दिया पैक्स सिलिका पहल में शामिल होने का न्योता, रणनीतिक रिश्ते होंगे और मजबूत.   कांग्रेस MLA गणेश घोघरा का बड़ा आरोप, मंत्री के बेटे के नाम 52 बीघा जमीन घोटाले का दावा.   सोनिया गांधी ने कोर्ट में दाखिल किया जवाब, जानिए वोटर लिस्ट विवाद का पूरा मामला.   Ritu Tawde होंगी BJP की मेयर उम्मीदवार, डिप्टी मेयर पद शिवसेना के खाते में.   एअर इंडिया और इंडिगो के विमानों में बार-बार तकनीकी खराबी.   इंदौर में ‘यूथ वॉक-2026’: हजारों युवाओं ने नशे के खिलाफ लिया संकल्प.   एमपी की बिटिया ने रचा इतिहास, माउंट किलिमंजारो पर फहराया तिरंगा.   एमपी में आज 9 राज्यों के कृषि मंत्री, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात.   टैक्स स्लैब समय पर बदले होते तो भारत चीन-अमेरिका से आगे होता: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष.   मध्य प्रदेश में ग्राम पंचायत स्तर तक पहुंचेगा एमएसएमई.   महाशिवरात्रि पर ओंकारेश्वर में 24 घंटे दर्शन: फूलों से सजेगा ज्योतिर्लिंग.   दीपका माइंस में ट्रेलर में आग, कोयला न होने से बड़ा नुकसान टला.   केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर, 51 नक्सलियों का हुआ सरेंडर.   छत्तीसगढ़ में मौसम स्थिर, ठंड का असर जारी; दो दिन बाद बढ़ेगा रात का तापमान.   WhatsApp पर ठगी का नया जाल, फर्जी लिंक क्लिक करते ही कर्मचारी के खाते से 5 लाख उड़ाए.   फर्जी दस्तावेजों के सहारे शिक्षा विभाग में नौकरी, 8 आरोपियों पर एफआईआर से हड़कंप.   नए मास्टर प्लान से बदलेगी बालोद की तस्वीर: 10 गांव होंगे शामिल.  
नशे की हालत और वर्दी के अहंकार में चूर टीआई ने फोड़े गाड़ियों के कांच
jabalpur, TI, intoxicated , vehicles

जबलपुर। गोराबाजार थाना अंतर्गत आकाश एंक्लेव सोसाइटी में रहने वाले लोगों की कारों के कांच रात में फोड़ दिए गए। यह कांच किसी गुंडे बदमाश ने नहीं बल्कि जबलपुर के गोरा बाजार थाना के पूर्व थाना प्रभारी जो इस समय छिंदवाड़ा चौरई में पदस्थ हैं संजय भलावी ने फोड़े हैं, और वह भी भरपूर नशे की हालत में।

चौकी के पुलिस वाले और कॉलोनी निवासी उनकी इस हरकत पर उन्हें रोकने का प्रयास करते रहे परंतु वर्दी के अहंकार और नशे में चूर थाना प्रभारी ने किसी की नहीं सुनी और उन्होंने एक के बाद एक जितनी कारें खड़ी थीं सबके कांच तोड़ दिए। इतना ही नहीं उसने सबको धमकाया कि मैं थाना प्रभारी हूं जिसको जो बिगाडना बिगाड़ ले। इसके बाद किसी तरह स्थानीय पुलिस जो की मौके पर पहुंच गई थी, ने नशेड़ी थाना प्रभारी को समझाया परंतु वर्दी को बदनाम करने पर आमादा संजय भलावी ने किसी की नहीं सुनी।

कॉलोनी निवासी मोहन सिंह राजपूत ने बताया की संजय भलावी जो की थाना प्रभारी है ने हम सभी से गाली गलौज की एवं जितने निवासी हैं सभी की गाड़ियों में तोड़फोड़ की है। लोगों ने पुलिस अधीक्षक से इस पर कार्रवाई की मांग की है। यह तो मौका नशे की हालत में तोड़फोड़ और अभद्रता का है वहीं शहर के उपनगरीय इलाके की एक चौकी में तो एक एएसआई स्तर के पुलिसकर्मी ने अवैध शराब की बिक्री की शिकायत करने आए पीड़ित से यहां तक कह दिया कि यह शराब तो सरकार बिकवाती है जाकर सरकार से बोलो। बहरहाल शहर में इस तरह के पुलिसिया व्यवहार अब चर्चा में है। कम्युनिटी पुलिसिंग का दावा करने वाले वरिष्ठ अधिकारी किये गये इन व्यवहारों की जमीनी हकीकत से रूबरू क्यों नहीं होते।

MadhyaBharat 21 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.