Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
मध्यप्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में 25 मई तक लू का अलर्ट
bhopal, Madhya Pradesh , heat wave alert

भोपाल। मध्य प्रदेश में मई महीने में गर्मी के तीखे तेवर देखने को मिल रहे हैं। मौसम विभाग ने 25 मई तक लू का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के 22 जिलों में गर्म हवाएं चलेंगी। दिन के साथ रात का तापमान भी बढ़ेगा। बता दें कि राजधानी भोपाल में 2016 में मई माह में अधिकतम तापमान 46.7 डिग्री तक गया था। लेकिन इस बार रिकार्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। कई शहरों में तापमान 47 डिग्री पार कर चुका है। भोपाल में मंगलवार और बुधवार को अधिकतम पारा 43 डिग्री तक जाएगा। जबकि गुरुवार, शुक्रवार शनिवार और रविवार को भोपाल में तापमान 44 डिग्री तक पहुंचेगा।

 

 

भोपाल के सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि 25 मई तक पूरा प्रदेश लू की चपेट में रहेगा। निवाड़ी जिले का पृथ्वीपुर सोमवार को मध्यप्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां पारा 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले दतिया में रविवार को टेम्प्रेचर 47.5 डिग्री तक था। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि अभी एक चक्रवाती घेरा सक्रिय है। वहीं, एक पश्चिमी विक्षोभ और ट्रफ लाइन गुजर रही है। इस वजह से अगले 24 घंटे में पूर्वी हिस्से के कुछ जिलों में धूलभरी हवाएं चलेंगी। वहीं, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना है। जबकि उत्तरी-पश्चिमी हिस्से में गर्म हवाएं चलेंगी।

 

प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के चलते लोग बीमार पड़ रहे हैं। खंडवा जिला अस्पताल में सभी बेड फुल हैं, मरीजों को जमीन पर लिटाकर इलाज किया जा रहा है। जिला अस्पताल में उल्टी-दस्त, डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ी है। जबकि खरगोन में खंडवा-बडोदरा हाईवे पर डामर पिघल गया। वहीं, इंदौर के पूर्वी क्षेत्र में दोपहर 2.30 बजे दिन का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पिछले दो दिनों से शहर के दोनों हिस्सों पूर्वी और पश्चिमी में तापमान 44 और 43 डिग्री बना हुआ है। सुबह से गर्म हवा और लू के थपेड़े चल रहे हैं।

 

 

पयर्टन स्थली ओरछा में पर्यटकों की संख्या में आयी कमी

वहीं, प्रदेश के निवाड़ी जिले की पयर्टन स्थली ओरछा में पर्यटकों की संख्या में गर्मी के चलते कमी देखी जा रही है। रामराजा सरकार मंदिर में जहां प्रतिदिन चार से पांच हजार श्रद्धालु दर्शन के लिए आते थे, वहीं अब 400 से 500 हो गए हैं। सोमवार को निवाड़ी जिले का पृथ्वीपुर मध्य प्रदेश में सबसे गर्म रहा, यहां पारा 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को निवाड़ी जिले में 45 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है, वहीं न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

MadhyaBharat 21 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.