Since: 23-09-2009

  Latest News :
गणतंत्र दिवस 2026: दिल्ली में हाईटेक सुरक्षा घेरा, पहली बार AI स्मार्ट चश्मों का इस्तेमाल.   राहुल की बात से नाराज़ हुए शशि थरूर? कांग्रेस की बड़ी बैठक छोड़ी.   26 जनवरी से पहले बड़ी आतंकी साजिश नाकाम .   दिल्ली–पुणे इंडिगो फ्लाइट को बम की धमकी.   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दो चुनावी राज्यों का दौरा.   स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर माघ मेला प्राधिकरण की सख्त कार्रवाई.   10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 ‘ईवन नंबर फॉर्मूला’ से होगी आयोजित.   अंतरिक्ष अनुसंधान से जुड़ेगा उज्जैन, सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान.   पायलट की चेतावनी के बावजूद दादा गुरु के दर्शन को पहुंचे सीएम मोहन यादव.   MP: अरेरा हिल्स में पेड़ कटाई के विरोध में ‘चिपको आंदोलन.   भोजशाला में 10 साल बाद एक ही दिन पूजा और नमाज.   मावठा और कोहरे के बाद MP में फिर बढ़ेगी ठंड.   नक्सल फंडिंग केस: हाईकोर्ट ने मोहन गावड़े को जमानत से किया इनकार.   प्रदेश के 5 नए मेडिकल कॉलेजों में प्रशासनिक नियुक्तियां.   कर्तव्य पथ पर छत्तीसगढ़ की झांकी में जनजातीय वीरों की गाथा.   रायपुर में भारत–न्यूजीलैंड दूसरा टी-20, बदली स्टेडियम एंट्री व्यवस्था.   छत्तीसगढ़ में 26 जनवरी पर वक्फ संपत्तियों पर फहराएगा जाएगा तिरंगा .   राजधानी रायपुर में लागू होगा कमिश्नर सिस्टम.  
नौवीं की छात्रा से दुष्कर्म के मामले में तीन आरोपित गिरफ्तार
jabalpur,Three accused arrested , ninth class student

जबलपुर। शहर के तिलवारा थाना क्षेत्र में रहने वाली कक्षा नौवीं की नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने बोलेरो कार भी जब्त कर ली है, जिसमें नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था। मुख्य आरोपित नाबालिग का दोस्त ही है।

 

 

पुलिस के मुताबिक, तिलवारा थाना क्षेत्र में रहने वाली 14 वर्षीय छात्रा की एक साल पहले शुभम नामक युवक से दोस्ती हुई थी। गत 17 मई की रात शुभम अपने दो साथी जितेंद्र उर्फ जित्तू चौधरी और आशीष कोरी को लेकर नाबालिग के घर के पास पहुंचा था। शुभम ने नाबालिग को घुमाने का कहकर बोलेरो में बैठाया और हाईवे की तरफ ले गया, जहां उसने बोलेरो में नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद शादी का झांसा देकर देर रात उसे घर के बाहर छोड़कर चला गया।

 

घर पहुंचकर छात्रा ने परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजन तिलवारा थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस नाबालिग छात्रा की शिकायत पर शुभम (30), आशीष कोरी (25) और जितेंद्र चौधरी (25) के खिलाफ अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। सीएसपी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार रात करीब डेढ़ बजे सूचना मिली थी कि कार से शुभम, जितेंद्र और आशीष जबलपुर छोड़कर भागने की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और तीनों को तिलवारा पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपित शुभम के साथ बोलेरो में मौजूद रहने के कारण पुलिस ने उसके दोनों दोस्तों को भी आरोपी बनाया है। पुलिस ने बोलेरो भी जब्त कर ली है।

MadhyaBharat 21 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.