Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
वन विभाग ने बाघों को ट्रैक करने जंगलों में लगाया कैमरा
korba, Forest department, track tigers

कोरबा। कोरबा जिले के वन परिक्षेत्र पाली के जंगलों में मौजूद बाघों की ट्रेकिंग के लिए वन विभाग ने चैतुरगढ़ व आसपास के क्षेत्र के जंगलों में 6 कैमरा लगाया गया है। अब ट्रेकिंग कैमरे के जरिए इसका पता लगाया जाएगा। हालाकि अब तक इस क्षेत्र में मौजुद बाघो की पुष्टि नही हो सकी है।

ज्ञात रहे विगत दिनों कुछ ग्रामीणों ने कटघोरा वन मंडल अंतर्गत पाली वन मंडल के सपलवा क्षेत्र में चार बाघों को सडक पार करते समय रात में देखे जाने का दावा किया था। दावा करने के साथ ही इसका एक वीडियो भी सोशल मिडिया में वायरल किया था। वायरल वीडियो में एक शावक सहित चार बाघों को सडक पार करते हुए दिखाया गया था।

पाली परिक्षेत्र के जंगल में बाघों के वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग हरकत में आया और इसकी पुष्टि के लिए पहले विभाग द्वारा सर्वे कराया गया। फिर भी कोई हलचल नही मिलने पर अब बाघों की ट्रेकिंग के लिए वन विभाग ने 6 कैमरा चैतुरगढ़ व आसपास के जंगलो में स्थापित किया है। विभाग कैमरे के जरिए बाघों का पता लगाने की कोशिश कर रहा है। इससे पहले भी चैतुरगढ़ क्षेत्र में कई बार बाघों को विचरण करते हुए देखा गया है। इनके द्वारा जानवरों का शिकार किए जाने की भी बात सामने आयी है।

MadhyaBharat 21 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.