Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
चरित्र शंका पर पत्नी और बेटी की हत्या
raipur, Murder of wife ,character

रायपुर। राजधानी के खरोरा थाना क्षेत्र से मां-बेटी की हत्या का मामला सामने आया हैं। जहां घेवरा गांव में डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया गया हैं। बताया गया कि पति ने पत्नी और बेटी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। पूरा मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है।

 

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आरोपित योगेश वर्मा को अपनी पत्नी जानकी और 19 साल की बेटी आरती की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार योगेश आदतन नशेड़ी और सनकी है। वह अपनी पत्नी और बेटी पर शक करता था, आरोपित योगेश अपनी पत्नी के साथ आए दिन विवाद करता था। सोमवार को योगेश ने पत्नी पर बेटी की शादी तय नहीं होने देने का कारण मानते हुए विवाद किया। पति, पत्नी के बीच विवाद बढ़ गया। योगेश मारपीट करने लगा। इसी दौरान बीच बचाव करने आई बेटी आरती पहुंची तो योगेश ने घर में रखे कुल्हाड़ी से दोनों के ऊपर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। आरोपित वारदात के बाद भागने की फिराक में था तब तक ग्रामीणो ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने ही अपनी पत्नी और अपनी छोटी बेटी की हत्या की है।

MadhyaBharat 21 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.