Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
कागजों में खरीद लिया 13 ट्रक गेहूं जिला प्रबंधक निलंबित
satna,13 trucks of wheat , district manager suspended

सतना। जिले के एक खरीदी केंद्र पर कागजों में 96 लाख रुपये का फर्जी गेहूं खरीद लिया गया। इसकी ऐवज में किसानों को भुगतान भी कर दिया गया। यही नहीं, मिलीभगत से ट्रांसपोर्टर, बिचौलिए, अफसर और कर्मचारियों ने गेहूं का परिवहन दिखाकर रेलवे के रैक तक पहुंचना भी दिखा दिया गया। शासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक अमित गौड़ को निलंबित कर दिया है। वहीं पुलिस ने महिला स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष समेत नौ लोगों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

कलेक्टर ने आज ही दिए थे जांच के निर्देश

दरअसल, कलेक्टर अनुराग वर्मा ने मंगलवार को कलेक्टर कक्ष में गेहूं खरीदी से संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर उपार्जन कार्य की समीक्षा की थी। बैठक में कलेक्टर ने जायतमाल बाबा महिला स्व-सहायता समूह कारीगोही में 3860 क्विंटल गेहूं करीब 93 लाख रुपये के परिवहन में की गई अनियमितता की विस्तृत जांच करने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिये थे।

कलेक्टर ने एक अप्रैल 2024 से 21 मई 2024 तक खरीदी केंद्र से संबंधित 19 किसानों के खातों में आई राशि के भुगतान पर रोक लगाने तथा इन खातों से अन्य बैंक खातों में ट्रांसफर की गई राशि का पता लगाकर उन खातों को भी होल्ड करने के निर्देश दिये। उन्होंने नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंधक को इस संबंध की विस्तृत जानकारी देने तथा गेहूं खरीदी कार्य की अनियमितता में संलिप्त कर्मचारियों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये थे।

 

इधर, मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को उपार्जन संबंधी बैठक में विभागीय अधिकारियों ने इस मामले की जानकारी दी। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सतना जिले के कारीगोह से 13 ट्रक में 3,860 क्विंटल गेहूं का परिवहन किया गया, लेकिन यह गोदाम तक नहीं पहुंचा। सर्वेयर ने इन ट्रकों को पास कर दिया। निगम के प्रदाय केंद्रों से स्वीकृति पत्रक भी जारी कर दिए गए। इसके आधार पर किसानों को उपज का भुगतान भी हो गया। यह बात भी सामने आई कि सर्वेयर का पंजीयन पोर्टल पर जिला प्रबंधक के लाग इन से किया गया था।

इस आधार पर यह माना गया कि इस प्रकरण में जिला प्रबंधक अमित गौड़ ने लापरवाही बरती, इसलिए निगम ने उन्हें निलंबित कर मुख्यालय क्षेत्रीय कार्यालय जबलपुर निर्धारित किया गया। मामले में अब तक महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष सीता गिरी, आपरेटर अभिलाषा सिंह, परिवहनकर्ता के प्रबंधक सम्राट सिंह, निगम के आपरेटर नरेंद्र पांडे, धनंजय द्विवेदी, सतीश कुमार द्विवेदी, राकेश सिंह समेत अन्य के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया गया है।

MadhyaBharat 22 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.