Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
इंडी गठबंधन वाले चोर-चोर मौसेरे भाई : शिवराज
dhanbad, Indi alliance,  Shivraj

धनबाद । मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धनबाद लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो के पक्ष में झरिया स्थित जियलगोड़ा मैदान में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी समेत पूरे इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। साथ ही कहा कि ये इंडी गठबंधन वाले चोर-चोर मौसेरे भाई हैं।

 

शिवराज ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मुझे कोयलांचल की धरती पर आने का मौका मिला लेकिन आज मन बहुत दुखी है। झारखंड को जिस तरह से लूटा गया है, उससे मन गुस्से से भर जाता है। इन इंडी गठबंधन वालों ने जिस तरह से कोयला, बालू, पत्थर, पहाड़, जमीन और सरकारी योजनाओं का पैसा लूटा वो असहनीय है लेकिन अब ऐसे भ्रष्टाचारी या तो जेल में हैं या इनके जेल जाने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि जनता इन्हें जवाब देगी। झारखंड की जनता के मन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति प्यार, श्रद्धा और विश्वास है। इस बार झारखंड की सभी सीटें एनडीए गठबंधन जीत रही है।

 

शिवराज ने कहा कि इन इंडी गठबंधन वालों के मंत्री, सांसद और विधायक सभी लूटने में लगे हैं। इनके यहां से करोड़ों रुपये मिलते हैं। इतना ही नहीं इनके पूर्व मुख्यमंत्री ने खुद सेना की जमीन लूटन का पाप किया है और यही वजह है कि वे आज जेल की सलाखों के पीछे हैं। पीएम मोदी गरीबों के लिए पैसे भेजते हैं और ये इंडी गठबंधन वाले अपने घरों में उन पैसों का पहाड़ खड़ा कर देते है और बड़ी ही बेशर्मी से चुनाव लड़ने आ जाते है। इन्हें तो चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि धनबाद लोकसभा सीट के लिए 25 मई को मतदान होना है।

MadhyaBharat 22 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.