Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर एक युवक की हुई मौत
jagdalpur, Unknown vehicle ,hits bike rider

जगदलपुर। जिले के थाना परपा क्षेत्र अंर्तगत ग्राम कंगोली के तालाब मोड़ पर एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रकाश नाग निवासी कुम्हारावंड और पेशे से डीजे ऑपरेटर के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात युवक प्रकाश नाग किसी काम से घर से निकला था, इस दौरान तालाब मोड़ में उसकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया, आज गुरूवार सुबह एक शख्स ने युवक प्रकाश का शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अज्ञात वाहन की पतासाजी की कार्यवाही कर रही है।

 

परिजनों ने बताया कि कुम्हरावंड नयापारा निवासी प्रकाश पिता सहदेव उम्र 25 वर्ष बीती रात अपनी बाइक लेकर किसी काम से निकला, जिसके बाद रात में घर नही आया, सुबह गांव के ही कुछ लोगों ने बताया कि कंगोली तालाब के पास किसी अज्ञात वाहन ने प्रकाश की बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई है, घटना की जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचकर शव को झाड़ियों से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।

MadhyaBharat 23 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.