Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
मध्यप्रदेश में पर्यटकों की संख्या ने नया रिकॉर्ड बनाया
bhopal,  Madhya Pradesh , new record

भोपाल। मध्यप्रदेश में पर्यटकों की संख्या ने नया रिकॉर्ड बनाया है। साल 2023 में 11 करोड़ से ज्यादा देशी-विदेशी पर्यटक मध्य प्रदेश में पहुंचे। पहली पसंद उज्जैन रहा। बाबा महाकाल के दर्शन और महाकाल लोक देखने के लिए सबसे ज्यादा 5.28 करोड़ लोग पहुंचे। इस साल भी अप्रैल-मई में करीब 45 लाख भक्त आ चुके हैं। मैहर, इंदौर, चित्रकूट और ओकारेंश्वर भी पसंदीदा जगहों में टॉप-5 में है। भोपाल 10वें नंबर पर रहा।

मप्र टूरिज्म बोर्ड ने शुक्रवार को साल 2023 के आंकड़े जारी किए हैं, जिसके अनुसार मध्य प्रदेश में जनवरी से दिसंबर, 2023 तक प्रदेश में 11 करोड़ 21 लाख पर्यटक पहुंचे। इनमें विदेशी पर्यटकों की संख्या एक लाख 83 हजार रही। पिछले साल 2022 में पर्यटकों की संख्या तीन करोड़ 41 लाख 38 हजार 757 संख्या रही थी। इससे पहले 2019 में कोविड प्रतिबंध लागू होने से पहले कुल आठ करोड़ 90 लाख 35 हजार 97 पर्यटक मध्य प्रदेश पहुंचे थे।

पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव एवं मप्र टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि हो रही है। प्रदेश के पांच धार्मिक स्थलों उज्जैन, मैहर, चित्रकूट, ओंकारेश्वर और सलकनपुर में लोग जाकर मानसिक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव करते हैं। इन धार्मिक स्थलों का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व भी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। शुक्ला के अनुसार सलकनपुर में देवी लोक, ओरछा में राजा राम लोक, छिंदवाड़ा में हनुमान लोक, चित्रकूट में श्रीराम वनगमन पथ जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाएं पूर्ण होने के बाद निश्चित ही प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में और वृद्धि होगी।

पिछले साल जबलपुर पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या लगभग 27 लाख रही, जिन्होंने न केवल नर्मदा का सौंदर्य निहारा, बल्कि जबलपुर के निकट कान्हा, बांधवगढ़, पेंच टाइगर रिजर्व पहुंकर बाघों का भी दीदार किया। नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक पहुंचने वालों की संख्या जहां 36 लाख रही। एक करोड़ 68 लाख लोग मैहर पहुंचे, जबकि चित्रकूट पहुंचने वालों की संख्या लगभग 90 लाख रही। श्री राम की तपोस्थली चित्रकूट में लोगों ने पुराने मठ मंदिरों के दर्शन किए हैं, बल्कि भगवान श्री राम के समय के मौजूद अवशेष भी देखे।

MadhyaBharat 24 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.