Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
दंतेवाड़ा में तीन नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
dantewada, Three Naxalites ,surrender

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान लोन वर्राटू (घर वापस आईये) के तहत 3 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। तीनों नक्सली आज शुक्रवार को डीआरजी कार्यालय दंतेवाड़ा में आत्मसमर्पण किया है।

दंतेवाड़ा पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक नक्सलियों के मलांगेर एरिया कमेटी में सक्रिय तीन नक्सलियों जिसमें नीलावाया पंचायत जनताना सरकार सदस्य/मेडिकल कमाण्डर हांदा मण्डावी, बुरगुम पंचायत मिलिशिया सदस्य शशी मड़काम, बुरगुम पंचायत सीएनएम सदस्य बण्डी पोड़ियाम निवासी बुरगुम पेरमापारा ने आज शुक्रवार को डीआरजी कार्यालय दंतेवाड़ा में आत्मसमर्पण किया है। पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा द्वारा आत्मसमर्पित नक्सलियों को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पुनर्वास योजना के तहत् 25-25 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि एवं पुनर्वास योजना के तहत मिलने वाले सभी प्रकार के लाभ प्रदाय करवाया जायेगा। लोन वर्राटू अभियान के तहत दंतेवाड़ा जिले में अब तक 180 ईनामी माओवादी सहित कुल 805 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा से जुड़ चुके हैं।

MadhyaBharat 24 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.