Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
धांधली रोकने कांग्रेस ने की तैयारी एजेंटों को दिया गया प्रशिक्षण
bhopal, Congress , training

भोपाल। मप्र में चार चरणों में लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद राजनीतिक दलों की ओर से भी मतगणना की तैयारी शुरू हो गई है। काउंटिंग के दौरान कहीं कोई गड़बड़ी न हो इसको लेकर भोपाल में कांग्रेस ने अपने बूथ एजेंटों को प्रशिक्षण दिया। प्रदेश के अलग अलग हिस्सों से आए कांग्रेस के बूथ एजेंटों को मतगणना के दौरान किन बारीकियों के साथ निगरानी रखनी है, इसकी जानकारी दी गई।

 

प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रत्येक लोकसभा से दो से तीन काउंटिंग एजेंट पहुंचे। मतगणना वाले दिन किन बातों को सावधानी रखना है, उसका फोल्डर काउंटिंग एजेंट को सौंपा गया।

प्रदेश कांग्रेस के चुनाव आयोग कार्य प्रभारी जेपी धनोपिया ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशियों को मतगणना के दौरान मतगणना अभिकर्ताओं के समक्ष आने वाली समस्याओं और उनसे निपटने के लिए कार्यशाला में उन्हें प्रशिक्षण दिया गया। बैठक में प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र से 3 से 4 अभिकर्ता उपस्थित हुये, जिन्हें मतगणना से संबंधित विस्तृत, तकनीकी एवं सामान्य जानकारियों सहित फार्म 17 सी की पूर्ण जानकारी से भी अवगत कराया गया। ताकि लोकसभा चुनाव की मतगणना का कार्य सफलता के साथ सम्पन्न कराया जा सके। कार्यशाला में आये प्रतिनिधि अपने-अपने लोकसभा क्षेत्र में पहुंचकर मतगणना कार्य में शामिल होने वाले अभिकर्ताओं को सतर्कता से मतगणना कार्य कराने संबंधी संपूर्ण जानकारी से अवगत करायेंगे।

 

धनोपिया ने कहा कि मतगणना के दौरान काउंटिंग में गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए काउंटिंग एजेंटों की ट्रेनिंग के लिए मास्टर ट्रेनर तैयार किये गये हैं, जिसमें लगभग 100 मास्टर ट्रेनर्स को मतगणना एक्सपर्ट द्वारा ट्रेनिंग दी गई है। इस दौरान यह भी जानकारी दी गई कि 85 साल से ऊपर के मतदाताओं द्वारा हुये मतदान को कैसे देखा जायेगा, कैसे पोस्टल बैलेट की गिनती होगी, कैसे ईवीएम का रखरखाव होगा और कैसे ईवीएम की गणना होगी, कैसे पर्चियों की गिनती होगी सहित अन्य जानकारियों से ट्रेनिंग के दौरान अवगत कराया गया।

मप्र कांग्रेस के महामंत्री और प्रशासन प्रभारी संजय कामले ने कहा कि मतगणना के संबंध में बारीकी से निगरानी और मतों की जांच और कई तकनीकी बिंदुओं पर प्रशिक्षण दिया गया, जो मास्टर ट्रेनर यहां से प्रशिक्षण लेकर गये हैं, वे संबंधित लोकसभा क्षेत्र में मतगणना कार्य में शामिल होने वाले अभिकर्ताओं को मतगणना कार्य की बारीकियों एवं भ्रांतियों से अवगत करायेंगे। एकदिवसीय कार्यशाला को मप्र कांग्रेस भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव, एडवोकेट संजय गुप्ता, मप्र कांग्रेस वाररूम के ललित सेन एवं साबिर ख़ान सतना द्वारा भी संबोधित किया गया।

MadhyaBharat 25 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.