Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पदस्थ प्रभारी डिप्टी रेंजर की हार्टअटैक से मौत
umaria, Deputy Ranger, Bandhavgarh Tiger Reserve

उमरिया। जिले के विश्व प्रसिद्ध राष्ट्रीय उद्यान बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पदस्थ प्रभारी डिप्टी रेंजर अवधेश कुमार सिंह की हार्टअटैक आने की वजह से मौत हो गई। रविवार सुबह उनका शव बाथरूम में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की।

 

 

खितौली वन क्षेत्र के रेंजर स्वस्ति जैन ने बताया कि अवधेश कुमार सिंह निवासी ग्राम बिजौरी हाल में ही फारेस्टगार्ड से पदोन्नत होकर वनपाल हुए थे। वर्तमान में वे खितौली रेंज अंतर्गत बगदरी में प्रभारी डिप्टी रेंजर के पद पर पदस्थ थे। वह रविवार सुबह बाथरूम गए थे। काफी देर तक जब वे बाहर नही निकले तो खाना बनाने वाले कर्मचारी ने उनकी तलाश की, तब पता चला कि वे बाथरूम में बंद हैं। इसके बाद कर्मचारी ने बच्चों के साथ मिलकर दरवाजा खोला तो वे अंदर बेहोश पड़े मिले। तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और वन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को उनके गृह ग्राम बिजौरी भेजा गया, जहां सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अवधेश कुमार के आकस्मिक निधन से बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर है।

MadhyaBharat 26 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.