Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
शीतला माता वाटरफॉल के कुंड में डूबने से एक युवक की मौत
indore, young man died , Shitala Mata Waterfall

इंदौर। इंदौर के महू में शीतला माता वाटरफॉल के कुंड में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है। युवक अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था। गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

जानकारी अनुसार मनावर का रहने वाला दीपक वास्कले (22 वर्ष) रविवार सुबह अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने शीतला माता फॉल गया था। नहाने के दौरान दीपक कुंड के अंदर गड्ढे में फंस गया। काफी देर तक ऊपर नहीं आया तो उसके दोस्तों ने ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों ने दीपक की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद मानपुर पुलिस ने गोताखोर की मदद से दोपहर करीब 12:30 बजे दीपक के शव को कुंड से बाहर निकाला। पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

MadhyaBharat 26 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.