Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
नर्सिंग घोटाले के व्हिसिलब्लोअर ने बताया जान का खतरा
bhopal, Whistleblower , nursing scam

मध्य प्रदेश। मप्र के बहुचर्चित नर्सिंग घोटाले के व्हिसिलब्लोअर रवि परमार ने खुद को जान का खतरा बताया है। एनएसयूआई नेता ने आशंका जताई है कि यह बड़ा मुद्दा उठाने की वजह से उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है। रवि परमार ने सीएम डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर सुरक्षा दिलाने की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखा है और उनसे मिलने का समय मांगा है और कहा है कि वह सीएम से मिलकर सारे सबूत सौंपना चाहता है।

नर्सिंग घोटाले के व्हिसिलब्लोअर और एनएसयूआई नेता रवि परमार ने अपने पत्र में लिखा कि मध्यप्रदेश में लंबे समय से नर्सिंग फर्जीवाड़ा चल रहा था। जिसको लेकर हम निरंतर शिकायत कर रहे थे। लेकिन, जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा ध्यान नहीं दिया गया बल्कि घोटाले को दबाने के लिए प्रयास किए गए। मध्यप्रदेश के नर्सिंग कॉलेज फर्जीवाड़ा से प्रदेश के लाखों नर्सिंग छात्र छात्राओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है, और पूरे भारत में मध्यप्रदेश की छवि धूमिल हुई है, इस नर्सिंग फर्जीवाड़े में कई बड़े शिक्षा माफिया, हवाला कारोबारी एवं मप्र शासन के ज़िम्मेदार अधिकारी शामिल हैं।

 

 

 

परमान ने कहा कि नर्सिंग घोटाले को उजागर करने के परिणाम स्वरूप पुलिस प्रशासन द्वारा मेरे ऊपर कई मुकदमे दर्ज कर दिए गए और मुझे आलोकतांत्रिक तरीके से जेल तक भेजा गया, लेकिन अब घोटाला सीबीआई की कार्यवाही से उजागर हो चुका हैं। नर्सिंग घोटाले की सभी साक्ष्य मेरे पास हैं जिसके चलते इसमें शामिल कई बड़े रसूखदार लोगों और वरिष्ठ अधिकारी जो मुझ जैसे छोटे से छात्र प्रतिनिधि के खिलाफ कुछ भी षड्यंत्र कर मेरी हत्या भी करवा सकते हैं या झूठे पुलिस प्रकरणों में भी फँसवा सकते हैं।

 

 

 

 

परमान ने कहा कि आपसे आग्रह हैं कि आप मुझे मुलाकात के लिए समय प्रदान करें हम एक प्रतिनिधिमंडल के साथ आपसे मुलाकात कर नर्सिंग घोटाले से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य आपको सौंप कर इस पूरी कार्यवाही में शासन और आपका सहयोग करना चाहता हूं। ताकि इस महाघोटाले के सभी दोषियों पर सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके और शिक्षा माफियाओं को जड़ से उखाड़ प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को स्वच्छ किया जाये।

MadhyaBharat 26 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.