Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
धूप से बचने सड़क में लगाया पंडाल
dhamtari, Pandal set , sunlight

धमतरी। चिलचिलाती गर्मी में किसी स्थान पर कुछ सेकेंड खड़ा होना किसी सजा से कम नहीं है। सड़क में वाहन चला रहे लोगाें को सिग्नल में कुछ सेकेंड नहीं एक से डेढ़ मिनट तक मजबूरन खड़ा होना पड़ता है। तेज गर्मी में वाहन चालकों को राहत देने के उद्देश्य से शहर के एक व्यवसायी ने जिला प्रशासन की अनुमति से शहर के मकई चौक के पास दो स्थानों पर पंडाल लगाया है, जिससे वाहन चालकों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल रही है। इस नेक पहल की लोग खुले दिल से सराहना कर रहे हैं।

चौक चाैराहों पर सुगम यातायात व्यवस्था काे लेकर सिग्नल लगाए गए हैं। सिग्नल चालू-बंद होने की स्थिति में लोगों को वाहन को रोककर खड़ा होना पड़ता है। भीषण गर्मी को देखते हुए चौक में लगे ट्रेफिक सिग्नल पर रूकने वाले वाहन चालकों को छाया देने पंडाल लगाया गया है, जिससे वाहन चालकों को बड़ी राहत मिल रही है। लगातार बढ़ रही गर्मी व उमस से लोग हलाकान हो रहे हैं। ऐसे में भरी दोपहरी में सड़क पर निकलना व सिग्नलों में रूकना वाहन चालकों के लिए काफी तकलीफदेह है। शनिवार से नौतपा की शुरूआत हो गई है। पहले दिन दिन का तापमान 40 डिग्री तक रहा। ऐसी हालत में सिग्नल बदलने का इंतजार करते खड़े वाहन चालकों को धूप में तपने के अलावा कोई चारा नहीं रहता। वाहन चालकों को भीषण गर्मी से राहत देने जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन द्वारा मकई चौक के सिग्नल पर दोनों तरफ वाहन चालकों के रूकने के लिए शांति किराया भंडार के संचालक मोती लुनिया के सहयोग से टेंट लगाकर छाया की व्यवस्था की गई है। रेड सिग्नल होने पर रूकने वाले वाहन चालकों से इस छांव से बड़ी राहत मिल रही है। वाहन चालक व बस में सवार यात्री प्रशासन द्वारा किए गए प्रयास की सराहना कर रहे हैं। सड़क पर टेंट लगने का दूसरा फायदा यह देखा गया कि सभी वाहन टेंट के नीचे ही खड़े हो रहे हैं। शांति किराया भंडार के संचालक मोती लुनिया का कहना है कि मकई चौक के सिग्नल पर अपनी ओर से पर्दा लगाया है। शहर के बाकी चौक के लिए अन्य व्यवसायियों को सामने आना चाहिए। शहर के निवासी ज्ञानेश्वर सिन्हा, पंकज साहू ने कहा कि इस तरह के सराहनीय कार्य की जितनी प्रशंसा की जाए कम है। अन्य चौक में भी पंडाल लगाया जाए।

डीएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि कलेक्टर व पुलिस विभाग की पहल पर मोती लुनिया ने टेंट की व्यवस्था की है। इसी तरह अन्य चौक में भी छाया के लिए प्रयास किया जाएगा। मालूम हो शहर के व्यस्ततम चौक में से एक रत्नाबांधा चौक में सिग्नल चालू-बंद होने की स्थिति में यहां चारों दिशाओं में काफी संख्या में वाहनों की कतार लग जाती है। सिग्नल बंद चालू होने की स्थिति तक लोग तेज धूप के नीचे खड़े ही रहते हैं। इस चौक के अलावा आंबेडकर चौक में भी पंडाल लगाया जाना चाहिए ताकि अन्य लोगों को राहत मिल सके।

MadhyaBharat 26 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.