Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बारूद फैक्ट्री में विस्फोट में लापता मजदूरों का सुराग नहीं
raipur, workers missing ,factory explosion

बेमेतरा / रायपुर। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में शनिवार को बारूद फैक्ट्री में हुए विस्फोट के बाद आज रविवार को भी लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अब तक लापता लोगों की कोई सुराग नहीं मिला है। घटना के दूसरे दिन महिलाएं टेंट लगाकर फैक्ट्री के बाहर बैठी हैं। वहीं रेस्क्यू टीम मलबा को हटाने में जुटी है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अमला मौजूद हैं। फैक्ट्री के बाहर हजारों की संख्या में आसपास के ग्रामीण पहुंचे हैं। यहां पर पूरी व्यवस्था के साथ टेंट माइक पानी खाना लेकर पहुंचे हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि शनिवार को बारूद फैक्ट्री में भीषण विस्फोट की चपेट में कई मजदूर आए हैं, कई लोगों की मलबे में दबकर मौत होने की खबर है, क्योंकि लापता हैं। घटना के बाद देर रात से ग्रामीण धरने पर बैठे हैं। वहीं इस हादसे पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि घटना बहुत खतरनाक है, नि:संदेह जांच होगी और सख्त कार्रवाई होगी। इस विस्फोट में चार के शव बरामद हुए और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। धमाके के बाद मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका भी जताई गई है। वहीं राज्य सरकार ने घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। बताया गया कि विस्फोट के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई थी। हालांकि समय रहते फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया, नहीं तो घटना और भी विकट हो सकती थी।

MadhyaBharat 26 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.