Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
हाईकोर्ट ने जीतू पटवारी की याचिका पर इमरती देवी और सरकार को जारी किया नोटिस
bhopal,High Court, issues notice

भोपाल/जबलपुर। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने पूर्व मंत्री व बीजेपी नेता इमरती देवी और मध्यप्रदेश शासन को नोटिस जारी किए हैं। हाईकोर्ट ने ये नोटिस सोमवार को मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी की याचिका पर सुनवाई के बाद दिए। बता दें कि जीतू पटवारी का एक वीडियो सामने आया था। जिसमें उन्होंने पूर्व मंत्री इमरती देवी को लेकर बयान दिया था। जिसके बाद इमरती देवी ने पटवारी के एफआईआर दर्ज कराई। इसी एफआईआर को रद्द कराने के लिए पटवारी ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई है।

 

 

दरअसल, कुछ दिन पहले ग्वालियर के डबरा थाने में जीतू पटवारी के एक बयान को लेकर पूर्व मंत्री इमरती देवी ने एससी एसटी एक्ट और उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाने को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। एफआईआर में कहा गया था कि जीतू के बयान के चलते उनकी गरिमा को ठोस पहुंची है। इसी एफआईआर को रद्द कराने के लिए जीतू पटवारी हाईकोर्ट की शरण में पहुंचे थे। हाई कोर्ट ने सोमवार को मामले में सुनवाई करते हुए मध्य प्रदेश सरकार और इमरती को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। कोर्ट ने इमरती देवी द्वारा दर्ज एफआईआर का अवलोकन कर कहा है कि आखिर किस आधार पर जीतू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही कोर्ट ने जीतू के तत्कालीन बयान की भी पुष्टि की जिसमें एससी एसटी एक्ट जैसी कोई भी बात सामने नहीं आई है। मामले की अगली सुनवाई 2 जुलाई को होगी। हाईकोर्ट ने जीतू को यह राहत भी दी है कि, यदि इसके बाद उनके खिलाफ कोई एफआईआर या गिरफ्तारी जैसी कोई बात आती है तो वे कोर्ट की शरण में आ सकते हैं।

 

MadhyaBharat 27 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.