Since: 23-09-2009

  Latest News :
परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
जिले के सहकारी बैंकों में नकदी की किल्लत से किसान परेशान
bijapur, Farmers troubled ,district

बीजापुर। जिले के आवापल्ली सहकारी बैंक में पिछले एक सप्ताह से नगद पैसों की किल्लत की वजह से बैंक में ताला लटक गया है। बैंक के दरवाजे पर पैसे नहीं हैं कि सूचना टांग कर ताला जड़ दिया गया है। जिसकी वजह से किसानों को भटकना पड़ रहा है। वहीं भोपालपटनम सहकारी बैंक में लिमिट बनाकर 15 दिनों से पांच हजार का विड्राल भरकर ग्राहकों को दिया जा रहा है।

ज्यादातर सहकारी मर्यादित बैंक मे किसानों के खाते हैं, आने वाले समय में खेती किसानी के लिए किसानों को नकद पैसे की आवश्यकता होगी, यदि नकद पैसे बैंक से नहीं मिलने पर परेशानी का सामना करना पड़ेगा। बताया जा रहा है कि स्टेट बैंक से छोटे बैंको को लिमिट में नकद पैसा दिया जा रहा है, जिसके कारण भोपालपटनम सहकारी बैंक में लिमिट बनाकर 15 दिनों से पांच हजार दी जा रही है।बताया जा रहा है कि अभी पैसा नहीं आएगा, अचार संहिता हटने के बाद ही इसका समाधान होगा।

आवापल्ली के जिला सहकारी बैक प्रबंधक रमेश लाल मरकाम ने बताया कि बीजापुर स्टेट बैंक से नकद पैसे नहीं मिलने से पिछले 15 दिनों से नकद पैसों की किल्लत है। प्रतिदिन 30 लाख की लिमिट थी, अब 01अप्रैल से 50 लाख हो गया, लेकिन स्टेट बैंक शाखा से बमुश्किल चार पांच लाख मिलने से वितरण करने में दिक्कत आ रही है। उन्होने बताया कि स्टेट बैंक आरबीआई से पैसा नहीं आने की बात कहा रहे हैं।

MadhyaBharat 27 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.