Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
महिला सफाई कर्मचारी से दो हजार की रिश्वत लेते नगर निगम के सफाई दरोगा गिरफ्तार
gwalior, Municipal corporation , taking bribe

ग्वालियर। मध्य प्रदेश में लोकायुक्त द्वारा आए दिन भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, लेकिन रिश्वतखोर बाज नहीं आ रहे है। ऐसा ही एक मामला ग्वालियर में सामने आया है, जहां नगर निगम का सफाई दरोगा अपने ही अधीनस्थ काम करने वाली महिला सफाई कर्मचारी से दो रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है। मौके पर ही आरोपी के खिलाफ रिश्वतखोरी का मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।

 

लोकायुक्त डीएसपी राघवेन्द्र ऋषिश्वर ने मंगलवार को बताया कि नगर निगम में काम करने वाली महिला सफाई कर्मचारी कोमल बाल्मीकि ने 24 मई को एक शिकायती आवेदन दिया था। जिसमें उसने बताया कि वार्ड 32 जोन क्रमांक 6 के सफाई दारोगा अनूप पारछे उर्फ़ अन्नी 4 दिन की छुट्टी के एवज में हाजिरी लगाने के लिए 500 रुपये दिन के हिसाब से दो हजार रुपये मांग रहा है। जिस पर सच्चाई जानने के लिए लोकायुक्त टीम ने महिला कर्मचारी को एक रिकॉर्डर लेकर दो दिन पहले भेजा था, जिसमें सफाई दरोगा अनूप पारछे ने महिला सफाई कर्मचारी से रिश्वत मांगी और उसका ऑडियो रिकॉर्ड हो गया।

 

लोकायुक्त ने योजना बनाकर मंगलवार सुबह केमिकल लगाकर दो हजार रुपये के साथ सफाई दरोगा के पास भेजा। जैसे ही आरोपी रिश्वतखोर ने पैसे के लिए महिला सफाई कर्मचारी को पड़ाव थाना क्षेत्र के जीडीए कार्यालय के सामने बुलाया। महिला सफाई कर्मचारी से दरोगा अनूप पारछे ने रिश्वत के दो हजार रुपये लिए तो लोकायुक्त पुलिस ने मौके से ही रंगे हाथों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी सफाई दरोगा अनूप पारछे को गिरफ्तार कर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी देकर जांच शुरू कर दी है।

 

शिकायत करने वाली कोमल बाल्मीकि ने बताया कि अनूप पारछे से हमारी वार्ड के सभी सफाई कर्मी परेशान हैं। हमें जो 4 सरकारी छुट्टी मिलती है ये उसके बदले 500 रुपये प्रति छुट्टी के हिसाब से मांगता है। नहीं तो नागा लिखकर पैसे कटवा देता है, पिछले एक साल से हम लोग परेशान है। हम लोग चुपचाप पैसे देकर अपना पेट पाल रहे है लेकिन अब जब सहन नहीं हुआ तो इसकी लोकायुक्त में शिकायत की।

MadhyaBharat 28 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.