Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
नहाने गई दो बच्चियों की डूबने से मौत
dhamtari, Two girls , drowning

धमतरी। अर्जुनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पीपरछेड़ी के डबरी में आज मंगलवार सुबह नहाने गई दो बच्चियों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मौत से यादव समाज सहित पूरा गांव में शोक व्याप्त है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पीपरछेड़ी में 12 साल की दो बच्चियों और एक छह साल का लड़का डबरी में नहाने गए हुए थे। इसी दौरान दीपाली यादव 12 वर्ष पुत्री मिथलेश निवासी पीपरछेड़ी और ओमलता यादव 12 वर्ष पुत्री ईमेंद्र ग्राम बासीन गुरुर डूब गई। दोनों बच्चियों को निकालकर जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। गांव के निवासी भागीरथी निर्मलकर ने बताया कि गांव में दो बच्चियों के डूबने पर उन्हें तत्काल निकालकर बाइक से जिला अस्पताल लाया गया जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बच्ची के चाचा सोमनाथ यादव ने बताया कि दीपाली और ओमलता और एक छह साल का लड़का तीनों डबरी तरफ गए हुए थे। जब वे मंदिर में पूजा कर रहे थे उसी दौरान लड़के को पूछने पर बताया कि दीपाली और ओमलता नहाने गई हुई है। पूजा करके जब वे घर लौटे तो फिर पूछा तो उस समय वह लड़का बताया कि दोनों बहने नहाने गई थी वहां पर नहीं है। तत्काल वह डबरी में गया डूबते देख दोनों को निकाला तब तक सांस नहीं चल रही थी। घर वालों और ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। ओमलता अपनी बुआ के घर बासीन से आई हुई थी। इस संबंध में अर्जुनी थाना प्रभारी राजेश मरई ने बताया कि पीपरछेड़ी में दो बच्चियां नहाने गई थी जिनकी डूबने से मौत हो गई। शव पंचनामा के बाद जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। उसके बाद परिजनों को सौंप दिया गया। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

MadhyaBharat 28 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.