Since: 23-09-2009

  Latest News :
पीएम मोदी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भव्य स्वागत.   बाबरी मस्जिद बनाने की घोषणा करने वाले TMC विधायक हुमायूं कबीर .   सरकार ने बदला फैसला: संचार साथी ऐप अब अनिवार्य नहीं.   प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम अब ‘सेवा तीर्थ’.   फिल्म \'धुरंधर\' पर दिल्ली हाई कोर्ट का सेंसर बोर्ड को निर्देश.   प्रधानमंत्री मोदी ने शिवगंगा बस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत पर जताया दुख.   भोपाल के बड़े तालाब में शुरू हुआ शिकारा सफर.   पर्यटन के लिए MP के बढ़ते कदम: भोपाल में डल झील जैसा अनुभव.   भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर सरकारी अवकाश.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दिया आधुनिक गीता भवन का तोहफा.   रायसेन जिले के बरेली में बड़ा हादसा 40 साल पुराना पुल भरभराकर ढहा.   एनएसयूआई ने फार्मेसी काउंसिल अध्यक्ष संजय जैन काे छात्र से मारपीट के मामले में तत्काल पद से हटाने की मांग की.   CM विष्णु देव साय बोले: \'संविधान में आस्था रखकर आगे बढ़ रहा है भारत\'.   पीसीसी चीफ दीपक बैज का भाजपा पर हमला: सत्ता के लिए झूठ का आरोप.   जंगल, नदी और पहाड़ पार कर मतदाताओं तक पहुँच रहे कर्मचारी.   मतदाता सूची सुधार कार्य के दौरान बीएलओ के साथ अभद्रता .   हिड़मा की मौत के बाद छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलवाद खात्मे की कगार पर.   छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 37 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण.  
मौसम विभाग ने लू को लेकर अलर्ट जारी किया
raipur,Meteorological department, issued alert

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नौतपा के चलते लोगों को गर्मी की डबल मार झेलनी पड़ रही है। छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर शहर में तापमान 44 से 45 डिग्री तक पहुँच चुका हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने लू को लेकर अलर्ट जारी किया हैं।30 मई तक लोगों को गर्मी से और परेशान होना पड़ सकता है। 28 मई को प्रदेश के गौरेला पेंड्रा मरवाही, बिलासपुर, मुंगेली, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, मोहला मानपुर, अंतागढ़, अंबागढ़ चौकी, खैरागढ़ छुईखदान गंडई, बालोद, बेमेतरा और कबीरधाम जिले के एक दो स्थानों पर हीट वेव चल सकता है। मौसम विभाग ने 29 और 30 मई को प्रदेश के बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के लगभग अधिकांश जिलों में हीट वेव चलने की संभावना जताई है।

बताया गया हैं कि आज मंगलवार को भी तापमान 45 से अधिक रहेगा। अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने और उसके बाद थोड़ी गिरावट होने की संभावना है।वहीं मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि 30 मई से मौसम का मिजाज बदल सकता है। कुछ जिलों में बारिश की मौसम विभाग ने संभावना जताई है।

 

इस बार नौतपा 25 मई से 2 जून तक रहेगा। नौतपा के चौथे दिन मौसम के मिजाज में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है। तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत आस-पास के इलाकों में सुबह से ही भीषण धूप है। वहीं, मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश होने का अनुमान भी जताया है।सोमवार को बेमेतरा में अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया। सबसे कम अधिकतम तापमान जगदलपुर में 37.3 डिग्री दर्ज किया। राजधानी रायपुर में तापमान 43.6 डिग्री दर्ज किया गया।

 

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून आगे बढ़ रहा है । बंगाल की खाड़ी के कुछ भाग, मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ भाग तथा उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी में मानसूनी गतिविधि शुरू हो गई है। साथ ही प्रबल चक्रवात रिमल उत्तर बंगाल की खाड़ी के ऊपर 7 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर दिशा में आगे बढ़ रहा है।

 

प्रदेश में कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा होने की संभावना है। साथ ही उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाले गर्म और शुष्क हवाओं के कारण प्रदेश में अधिकतम तापमान में अगले दो दिनों में बढ़ोतरी होगी।छत्तीसगढ़ के बारे में आईएमडी का अनुमान है कि यहां सामान्य से ज्यादा 106 फीसदी बारिश होगी।ये पिछले साल के अनुमान से बेहतर है। साल 2013 में मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में 94 फीसदी बारिश का अनुमान लगाया था।

 

मौसम विभाग का कहना है कि आज तक की स्थिति में मानसून 31 मई तक केरल पहुंच जाएगा। सब कुछ सामान्य रहा, तो छत्तीसगढ़ में इसकी सामान्य तिथि 16 जून तक एंट्री हो जाएगी।हालात अनुकूल रहे, तो मानसून तय तारीख से पहले भी छत्तीसगढ़ पहुंच सकता है। वर्षा पर आधारित कृषि क्षेत्र में भी बारिश सामान्य से अधिक होने की संभावना है।जिनमें राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड और ओडिशा के हिस्से शामिल हैं।

MadhyaBharat 28 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.