Since: 23-09-2009

  Latest News :
परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
हत्या आगजनी व आईईडी लगाने की वारदात में शामिल दो नक्सली गिरफ्तार
bijapur, Two Naxalites , IED arrested

बीजापुर। बीजापुर जिले में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबल के जवानों ने मंगलवार शाम को हत्या, आगजनी व आईईडी प्लांट करने जैसी वारदातों में शामिल रहे दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है, जिसे आज बुधवार को न्यायालय के समक्ष पेश कर रिमांड में जेल दाखिल किया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 14 मार्च 2024 को पेठा में एक ग्रामीण की मुखबीर होने के शक में हत्या करने के मामले में जन मिलिशिया सदस्य बुधराम उर्फ दुला (40 वर्ष ) पिता सोमा मिच्चा, निवासी पेठा थाना कुटरू को कुटरू के साप्ताहिक बाजार से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि नक्सली बुधराम पुलिस पार्टी की रेकी करने के उद्देश्य से साप्ताहिक बाजार में आया हुआ था। जिसे जवानों ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं कुटरू थाना क्षेत्र के केतुलनार से एक मिलिशिया सदस्य लच्छु कतलम (36 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार नक्सली लच्छु कतलम 10 जनवरी 2022 को केतुलनार के एक ग्रामीण की हत्या में शामिल था। इसके अलावे 04 फरवरी 2022 को मंगापेटा भैंसबाड़ा के पास हाईवा वाहन में आगजनी करने तथा 28 नवंबर 2023 को केतुलनार दरभा मार्ग पर आईईडीलगाने की वारदात में भी शामिल था। कुटरू थाना में दो स्थाई वारंट लंबित हैं। बीजापुर पुलिस अधीक्षक द्वारा इस पर 10 हजार का इनाम भी रखा गया है।

MadhyaBharat 29 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.