Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
दो दुकान के साथ बाहर खड़ी एक कार व मोटरसाइकिल जलकर हुई खाक
jagdalpur,  car and  motorcycle parked ,burnt to ashes

जगदलपुर। जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मेन रोड स्थित कपड़े की दुकान सावी साड़ी हाउस में बुधवार सुबह आग लगने से दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। धुआं निकलता देख लोगों द्वारा सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन देखते ही देखते आग तेजी से दुकान में फैल गई और आग से इसके बगल की एक अन्य जान प्लेयर नामक दुकान भी जलकर खाक हो गई। इतना ही नहीं इस दुकान के बाहर खड़ी एक कार और मोटरसाइकिल भी जलकर खाक हो गई।

 

सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के लिए तीन से अधिक फायर ब्रिगेड के वाहनों की मदद से लगभग दो घंटे के बाद आग पर काबू किया जा सका। फिलहाल आग लगने का कारण का पता नहीं चला है, लेकिन आग काफी तेजी से फैली, आग की लपट दूर तक दिखाई दे रही थी। सुबह-सुबह हुई इस अगजनी में दो दुकान पूरी तरह से जलकर खाक हो गई और फायर ब्रिगेड की टीम ने तीसरे दुकान को जलने से बचा लिया है। इस दौरान दुकानें खुली नहीं होने से और वहां कोई मौजूद नहीं रहने से कोई जनहानि नहीं हुई है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सूचना पर कोतवाली पुलिस, यातायात पुलिस दमकल की गाड़ियों के साथ बचाव दल मौके पर पहुंचकर लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू कर लिया। इस घटना के दौरान दुकान के सामने खड़ी मोटरसाइकिल के साथ ही कार भी जल गई। जबकि उस मोटरसाइकिल और कार को हटाकर बचाया जा सकता था, लेकिन वहां मौजूद लोग तमाशबीन बनकर आगजनी की वीडियो बनाते रहे, और मोटरसाइकिल के साथ ही कार भी जलकर खाक हो गई।

 

MadhyaBharat 29 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.