Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
मुंगेली में पारा 47 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा
raipur,  mercury crossed, Celsius in Mungeli

रायपुर। नौतपा के बीच छत्तीसगढ़ में अधिकांश क्षेत्रों का तापक्रम पारा 47 डिग्री के पार चला गया है। मंगलवार को मुंगेली में पारा 47 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, तो महासमुंद में अधिकतम तापमान 47 डिग्री के करीब रहा। इसके बाद बिलासपुर का अधिकतम तापमान 46.4, रायगढ़ 46.3 ,रायपुर में 45.8 डिग्री तक रिकॉर्ड हुआ। बिलासपुर, रायगढ़ में पारा 46 डिग्री या उससे अधिक रहा। मौसम विभाग का कहना है कि 2015 यानी 7 साल बाद नौतपा में इतनी भीषण गर्मी पड़ रही है।

 

राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के दूसरे जिलों में सड़क भी सुनसान दिखाई दे रही हैं।राजधानी रायपुर के राजीव नगर के एक मकान की एसी में ब्लास्ट होने से आग लग गई।खम्हारडीह थाने में इस घटना की सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड़ की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।बिलासपुर में मंगलवार को कुम्हारपारा अंसारी गली निवासी समार प्रजापति के घर में फ्रिज के कंप्रेशर में ब्लास्ट होने से घर में आग लग गई।घर पर मौजूद लोग आनन-फानन में जान बचाकर बाहर निकले। इसके बाद डायल 112 को फोन कर सूचना दी।सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि कुछ समय बाद पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया

 

उल्लेखनीय है कि 24 मई से नौतपा की शुरुआत भी हो गई है। आज नौतपा का पांचवा दिन है। नौतपा 2 जून तक रहेगा। मौसम विभाग ने 30 मई तक प्रदेश के कई जिलों के एक दो स्थानों पर हीट वेव चलने को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिनों में छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है।

 

मौसम वैज्ञानिक जनक राम साहू ने बताया "बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर संभाग के जिलों के एक दो स्थानों पर हीट वेव चलने के साथ ही कुछ जगहों पर रात में भी हीट वेव चलने जैसी स्थिति बन सकती है। 29 मई से 31 मई तक प्रदेश का मौसम ड्राई रहने की संभावना है।

 

मौसम विभाग ने गर्मी के कहर और हीट वेव को देखते हुए लोगों को घर से निकलते समय जरूरी सावधानी बरतने की अपील की है। खासतौर पर दोपहर 12:00 से शाम 4:00 बजे तक लोग बिना किसी काम के घर से बाहर ना निकले।

MadhyaBharat 29 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.