Since: 23-09-2009

  Latest News :
अमित शाह ने भारत का पहला राष्ट्रीय IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च किया.   टीएमसी सांसदों का प्रदर्शन और हिरासत.   IPAC ऑफिस पर ED की रेड के बाद ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला.   लालू प्रसाद यादव समेत 41 आरोपियों के खिलाफ दिल्ली कोर्ट ने तय किए आरोप.   जुमे की नमाज से पहले तुर्कमान गेट इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था.   आज होगा WPL 2026 का धमाकेदार शुरुआत.   इंदौर में भीषण सड़क हादसा:पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी समेत 3 की मौत.   भागीरथपुरा दूषित मामले में कांग्रेस घेरेगी भाजपा को.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सुआलकुची सिल्क विलेज भ्रमण.   सीधी जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास.   उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल आज लेंगे जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   छत्तीसगढ़ की राजनीति में मंत्री के बयान से हलचल.   महासमुंद स्कूल परीक्षा में \'राम\' नाम पर विवाद.   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.  
भीषण गर्मी में भट्टी की तरह तप रहे सभी इलाके
bhopal, burning like a furnace,scorching heat

भोपाल। मध्य प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। नौतपा में प्रदेश के सभी इलाके भट्टी की तरह तप रहे हैं, लेकिन जल्द ही भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, मौसम विभाग ने आज (गुरुवार को) ग्वालियर-चंबल, मालवा-निमाड़ में भीषण गर्मी के साथ लू का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो-तीन दिनों में धीरे-धीरे तापमान में कमी आना आएगी।

 

 

वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में जो मौसम की स्थिति है, उसे दो हिस्सों के आधार पर देखा जा सकता है। एक ओर जहां उत्तरी हिस्से में तीव्र लू चल रही है वहीं दक्षिणी हिस्सों के जिलों में लू की स्थिति नहीं है। आने वाले एक से दो दिनों में तापमान में गिरावट का क्रम देखने को मिलेगा।

 

 

उन्होंने बताया कि प्रदेश में हवाओं का रुख बदलने लगा है। वर्तमान में दक्षिण-पश्चिम से लेकर पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। इसका ज्यादा असर अभी दक्षिणी हिस्सों में दिख रहा है जिसके चलते तापमान में गिरावट आई है। वर्तमान में हिमाचल के पास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ रहा है। गुरुवार से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के भी उत्तर भारत की तरफ बढ़ने के आसार हैं। इससे हवाओं का रुख बदलने से गुरुवार से तापमान में कुछ गिरावट होने की उम्मीद है।

 

 

इससे पहले बुधवार को प्रदेश के अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान में आधा डिग्री सेल्सियस तक की मामूली गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन गर्मी के तेवर पर इसका खास असर नहीं दिखाई दिया। एक दिन पहले प्रदेश में सबसे अधिक तापमान दतिया में 47.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, दूसरे स्थान पर 47.5 डिग्री तापमान के साथ निवाड़ी और तीसरे 47.4 डिग्री सेल्सियस के साथ खजुराहो तीसरे स्थान पर रहा था। इसके अलावा ग्वालियर चम्बल के 12 जिलों में भीषण लू और भोपाल-इंदौर समेत 24 जिलों में गर्म हवाएं चलीं। इस तरह कुल 36 जिलों में हीट वेव का असर देखने को मिला था।

 

 

भोपाल के मौसम विज्ञान केन्द्र से मिली जानकारी के अनुसार, मानसून अपनी सामान्य तिथि से दो दिन पूर्व 30 मई को ही केरल में दस्तक दे सकता है। वहां वर्षा का क्रम जारी है। आधिकारि

MadhyaBharat 30 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.