Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
मप्र विधानसभा का मानसून सत्र एक जुलाई से
bhopal, Monsoon session , MP Assembly

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र एक जुलाई से शुरू होगा, जो 19 जुलाई तक चलेगा। इस 19 दिवसीय सत्र में कुल 14 बैठकें होंगी। इस सत्र में डॉ. मोहन यादव यादव सरकार अपना पहला पूर्ण बजट पेश प्रस्तुत करेगी। यह प्रदेश की सोलहवीं विधानसभा का तृतीय सत्र होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के बीच हुई चर्चा के बाद गुरुवार को विधानसभा सचिवालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। दरअसल, लोकसभा चुनाव के चलते राज्य सरकार ने बजट सत्र पेश नहीं किया था। इसीलिए इस बार मानसून सत्र में बजट पेश किया जाएगा। यह साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक का हो सकता है। इस सत्र में बजट और अनुदान मांगों पर चर्चा के साथ सरकार आधा दर्जन विधेयक भी विधानसभा में मंजूरी के लिए लाएगी।

 

 

प्रदेश सरकार ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए फरवरी में बजट सत्र के दौरान एक लाख 45 हजार करोड़ रुपये अधिक का लेखानुदान प्रस्तुत किया था। इसमें विभागों के लिए 31 जुलाई तक आवश्यक व्यय के लिए बजट आवंटित किया है। अब 31 जुलाई के पहले बजट विधानसभा से पारित कराकर राज्यपाल मंगुभाई पटेल के अनुमोदन से उसे अधिसूचित करना है। इसे देखते हुए मानसून सत्र एक जुलाई से बुलाया गया है। विधानसभा सचिवालय द्वारा गुरुवार को इसकी सूचना जारी की गई है। 19 जुलाई तक चलने वाले इस सत्र में अशासकीय कार्य के लिए तीन शुक्रवार मिलेंगे। इसमें विधायक अशासकीय संकल्प प्रस्तुत कर सकेंगे। नगरीय विकास एवं आवास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी समेत कुछ विभाग संशोधन विधेयक प्रस्तुत करेंगे।

 

 

विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों का कहना है कि बजट जुलाई के प्रथम सप्ताह में प्रस्तुत किया जाएगा। विभागीय बजट अनुमानों पर चर्चा के बाद विनियोग विधेयक पारित कर विधि एवं विधायी विभाग के माध्यम से राज्यपाल की अनुमति के लिए भेजा जाएगा। बजट भाषण के माध्यम से सरकार अपनी उपलब्धियां गिनाएगी। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्रीय इन्वेस्टर समिट का नवाचार करने से लेकर हितग्राहीमूलक योजनाओं के क्रियान्वयन का उल्लेख किया जाएगा। इसके लिए विभागों से दस जून तक जानकारी देने के लिए कहा गया है।

MadhyaBharat 30 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.