Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
पिकअप चालक की फिल्मी स्टाइल में हत्या
dhamtari, Pickup driver ,murdered

धमतरी। बुधवार- गुरुवार की दरमियानी रात नगरी ब्लाक के ग्राम केरेगांव चौक में चाय पीने के लिए रुके पिकअप चालक पर फिल्मी स्टाइल में बाइक सवार तीन लोगों ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। खून से लथपथ पिकअप चालक को जिला अस्पताल लाया जा रहा था रास्ते में उसकी मौत हो गई। बाइक सवार हमलावर तुरंत फरार हो गए जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

 

मिली जानकारी के अनुसार चुरियारा पारा नगरी निवासी पंकज ध्रुव पुत्र कुंदन ध्रुव(37) पिकअप में तरबूज भरकर धमतरी की ओर आ रहा था। तभी केरेगांव में उस पर बाइक सवार युवकों ने ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही केरेगांव पुलिस पहुंची और उन बाइक सवारों का पीछा भी किया। इस मामले में फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। साइबर टीम को भी लगा दिया गया है। अज्ञात बाइक सवार आरोपियों को पुलिस तलाश कर रही है। मृतक के स्वजनों ने बताया कि पंकज बिरगुड़ी से पिकअप में तरबूज भरकर राजनांदगांव जा रहा था। यह उसका खुद का पिकअप है और सब्जी ट्रांसपोर्ट का काम करता था। बुधवार की रात लगभग 12 बजे केरेगांव में वह चाय पीने के लिए रुका था। चाय पीकर वापस जैसे ही गाड़ी के पास आया तभी बाइक में तीन युवक आए और धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल चौकी प्रभारी ने बताया कि पवन ध्रुव अपने पिकअप में तरबूज लेकर आ रहा था। तरबूज के ऊपर उसका साथी नरेश निषाद सोया हुआ था। पवन चाय पीने के लिए रुका था तभी बाइक सवार कुछ लोगों ने उसे पर हमला कर दिया। होटल संचालक ने नरेश निषाद को बताया कि पवन खून से लथपथ पड़ा हुआ है। गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल लाया जहां पर रात 1:45 बजे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया, आगे की कार्यवाही की जा रही है।

MadhyaBharat 30 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.