Since: 23-09-2009
उज्जैन। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार शाम को उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। उन्होंने गर्भगृह में पूजन कर आशीर्वाद लिया। उनके साथ मंत्री तुलसीराम सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत भी मौजूद थे।
राजमाता माधवीराजे सिंधिया के निधन के बाद सिंधिया इंदौर से उज्जैन पहुंचे। माता बगला मुखी के दर्शन कर वे इंदौर लौट जाएंगे। रात्रि विश्राम इंदौर में ही करेंगे। यहां कुछ नेताओं से मुलाकात भी कर सकते हैं।
सिंधिया ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण
सिंधिया ने महाकाल मंदिर में चल रहे कार्यों का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर उन्होंने सीएम और सांसद से बात करूंगा। मंदिर भव्य प्राचीन बना रहे, आधुनिकीकरण जरूरी है, लेकिन विरासत के आधार पर होना चाहिए। इतना सुन्दर महाकाल लोक बना है, आने वाले दिन में अगला चरण में विश्व में सबसे विख्यात धार्मिक स्थल के रूप में विख्यात हो यही कामना है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |