Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारतीय सेना प्रमुख ने दी साफ चेतावनी.   अहमदाबाद में जर्मन चांसलर मर्ज का भव्य स्वागत.   संविधान निर्माण में दरभंगा राज का योगदान.   राज ठाकरे बोले- यूपी-बिहार वाले महाराष्ट्र में हिंदी न थोपें.   मोदी–जर्मन चांसलर के बीच द्विपक्षीय वार्ता.   इसरो का PSLV-C62 रॉकेट रास्ते से भटका, मिशन फेल.   इंदौर में दूषित पानी से मौतों का सिलसिला जारी.   मप्र हाईकोर्ट में लाइव स्ट्रीमिंग के दुरुपयोग पर याचिका.   CM डॉ. यादव आज करेंगे खेलो एमपी यूथ गेम्स का शुभारंभ.   MP में निगम-मंडलों के अध्यक्ष नियुक्ति के करीब.   MP में किसानों के लिए ‘कल्याण’ योजना का विस्तार.   इंदौर गौशाला में 20 गायों की मौत.   छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवा रत्न सम्मान.   CGPSC भर्ती घोटाले में बड़ा खुलासा.   रायपुर में डेयरी संचालक पर 10,000 रुपये का जुर्माना.   CM साय के जनदर्शन में 1950 आवेदन, कांग्रेस ने उठाए सवाल.   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने \'आदि लोकोत्सव\' में प्रतिभागियों को दी शुभकामनाएं.   छत्तीसगढ़ में अपार-आईडी में अग्रणी प्रगति, देश के बड़े राज्यों में शीर्ष पर.  
8 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपित को हाईकोर्ट ने नहीं दी जमानत
jabalpur,  High Court ,accused of raping

जबलपुर । मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने भोपाल के प्राइवेट स्कूल संचालक की जमानत याचिका खारिज कर दी है। स्कूल संचालक पर दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली 8 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का आरोप है।

भोपाल पुलिस ने 30 अप्रैल को महिला वार्डन सहित तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले में आरोपी मिनीराज मोदी को पुलिस ने 14 मई को अरेस्ट किया था। जिला कोर्ट भोपाल से आरोपी की जमानत रद्द हुई थी इसके बाद आरोपी ने हाईकोर्ट से राहत पाने के लिए जमानत याचिका लगाई थी। जिसे जस्टिस विशाल धगट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए निरस्त कर दिया।

उल्लेखनीय की भोपाल की मिसरोद थाना क्षेत्र में 30 अप्रैल को दूसरी कक्षा की 8 साल की बच्ची के साथ एक स्कूल के हॉस्टल में दुष्कर्म का मामला सामने आया था। बच्ची ने अपनी मां को आपबीती बताई थी। सूचना पर बच्ची की मां जब हॉस्टल पहुंची तो उसने शिकायत दर्ज कराई। वहीं शिकायत के बाद जांच के लिए जब बाल आयोग की टीम स्कूल पहुंची थी तो स्कूल प्रबंधन ने आधे घंटे तक टीम को बाहर खड़ा रखा था एवं गेट नहीं खोले थे। इसके बाद एडिशनल डीसीपी भी स्कूल पहुंच गए थे।

MadhyaBharat 30 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.