Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से अब तक सात लोगों की मौत
raipur,Seven people have died , Chhattisgarh

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नौतपा के आठवें दिन आज शनिवार भी प्रदेश में अलसुबह से तेज गर्म हवाएं चल रही हैं । पिछले एक सप्ताह में भीषण गर्मी के कारण अब तक अलग-अलग जिलों में सात लोगों की जान जा चुकी है। शुक्रवार को बिलासपुर में 2 और जांजगीर-चांपा में एक भिखारी की मौत हो गई। वहीं बलौदाबाजार के भैंसा में एक मनरेगा मजदूर ने दम तोड़ दिया। वह काम करके लौटा था, अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा और दुर्ग संभाग के कई जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोगों से अपना ध्यान रखने और बहुत जरूरी होने पर ही घर से निकलने की अपील की है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार गर्मी के प्रकोप से अगले चौबीस घंटे में किसी तरह की राहत की गुंजाइश नहीं है। उत्तर-पश्चिम से आने वाली शुष्क हवा के प्रभाव से छत्तीसगढ़ का उत्तरी और मध्य इलाका भारी गर्मी की चपेट में है। इन इलाकों का तापमान 46-47 डिग्री तक दर्ज किया गया है।जिसकी वजह से दस से अधिक जिलों में लगातार लू का अलर्ट जारी किया जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ संजय बैरागी का कहना है कि अगले चौबीस घंटे में गर्मी से राहत मिलने की दूर तक संभावना नहीं है। शुष्क और गर्म हवा को रोकने के लिए सिस्टम तैयार नहीं हुआ है। शुक्रवार को राज्य में गर्मी का दौर जारी रहा और सबसे अधिक 47.3 डिग्री तापमान रायगढ़ 46.9 डिग्री मुंगेली का दर्ज किया गया है। प्रदेश के सात जिलों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है।

 

स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) तथा सिविल सर्जन को चिकित्सालय में लू के प्रबंधन के लिए दिशा-निर्देश दिए गए हैं। शासकीय अस्पतालों की ओपीडी में आने वाले सभी मरीजों में लू के लक्षण जांच अनिवार्य रूप से करने निर्देशित किया गया है।अस्पतालों में बुखार, उल्टी दस्त, डिहाइड्रेशन के मरीज आ रहे हैं। राजधानी रायपुर के शासकीय और निजी अस्पतालों सहित पूरे प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में रोजाना सैकड़ों मरीज पहुँच रहे है।चिकित्सीय सूत्रों के मुताबिक पिछले तीन दिनों में डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई है।

 

राजनांदगांव जिला अस्पताल में 150 मरीज भर्ती हैं। रायपुर जिला अस्पताल की ओपीडी में 300 से अधिक मरीज आ रहे हैं। यहां डिहाइड्रेशन के 30 मरीज भर्ती है। जांजगीर-चांपा जिला अस्पताल में तीन सौ से अधिक डिहाइड्रेशन पीड़ित लोगों की जानकारी मिली है । यहां लू से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। सरगुजा में लू से चार दिन में 71 लोग बीमार हुए हैं। दुर्ग के सिविल अस्पताल तीन दिन में तीन सौ से ज्यादा मरीज आए हैं। कोरबा मेडिकल कालेज में एक हफ्ते में लू के नौ मरीज आए हैं।

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी संस्थाओं को फायर फाइटर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए अधिकारियों को फायर फाइटर की जांच के निर्देश दिए हैं। सभी शासकीय कार्यालयों, छोटे-बड़े उद्योगों, होटलों, इमारतों, माल, गेमिंग जोन, पेट्रोल पंपों आदि का मुआयना कर अग्निशामक यंत्र की सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए हैं।

MadhyaBharat 1 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.