Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
भाजयुमो नेता की हत्या के फरार आरोपित के मकान पर चला बुलडोजर
bhopal, Bulldozer runs , BJYM leader

भोपाल। राजधानी भोपाल में जिला प्रशासन ने एक हत्या के आरोपित के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को जिला प्रशासन और भोपाल नगर निगम ने भाजयुमो नेता सुरेंद्र कुशवाह के हत्या मामले में आरोपित तंजील उर्फ शूटर के तीन मंजिला मकान पर बुलडोजर चलाया। पुलिस फोर्स की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई। आरोपित का पंचशील नगर में मकान है, जो अवैध तरीके से बना था। वहीं, एक दिन पहले तंजील की दुकान भी सील की गई थी।

 

 

दरअसल, 17 मई की शाम 5.30 बजे विकास वर्मा निवासी टीटी नगर अपने दोस्ट ईशू खरे, सुरेंद्र कुशवाह के साथ ईशू खरे के भाई सतीश खरे (पैरोल खत्म होने पर) को केंद्रीय जेल छोड़ने आए थे। सेंट्रल जेल के सामने आरोपित संदेश नरवारे, आकाश, छोटा फैजल और दीपांशु सेन व अन्य लोगों ने हथियारों से लैस होकर हमला कर दिया था। जिसमें सुरेंद्र और ईशु गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां सुरेंद्र की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने 302 आईपीसी समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था। सुरेंद्र कुशवाह की हत्या के मामले में अब तक 8 आरोपित गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि नौवां आरोपी तंजील फरार है।

 

 

इसी मामले में शनिवार सुबह टीटी नगर एसडीएम, एसीपी, निगम के अधिकारी आरोपी तंजील के पंचशील नगर में बने तीन मंजिला मकान पर पहुंचे और कार्रवाई शुरू की। यह मकान अवैध तरीके से बनाया गया था। इसलिए जिला प्रशासन, निगम और पुलिस ने ज्वाइंट कार्रवाई करते हुए एक्शन लिया। कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार का हंगामा न हो, इसलिए मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया। सबसे पहले मकान के आगे के शेड हटाए गए। इसके बाद तीन मंजिला पक्के मकान को तोड़ने की कार्रवाई शुरू हुई। पुलिस ने आसपास के इलाके को सील भी किया है। किसी को भी अंदर आने की मनाही है।

 

 

बता दें कि इस मामले में एसआईटी भी गठित की गई थी। जिसने राघवेंद्र उर्फ छोटू पुत्र श्यामलाल सेन निवासी भीम नगर अरेरा हिल्स, फैजल खान पुत्र मो. अशफाक निवासी हसनाथ नगर, दीपांशु उर्फ तन्नू पुत्र शशांक सेन निवासी पंचशील नगर, राज पुत्र अनिल सोम कुंवर निवासी पंचशील नगर और अजय पुत्र संजय पासवान निवासी पंचशील नगर समेत कुल 8 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

MadhyaBharat 1 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.