Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए आए श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से मौत
ujjain,  devotee ,Mahakal temple

उज्जैन। उत्तर प्रदेश के अयोध्या से विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के दर्शन के लिए उज्जैन आए एक श्रद्धालु की शनिवार को सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की।

 

 

पुलिस के अनुसार, अयोध्या निवासी 45 वर्षीय शिव शरण शुक्रवार को अपनी पत्नी आशा देवी और दो अन्य लोगों के साथ महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे। शनिवार को सुबह सभी ने महाकाल मंदिर में दर्शन किए। मंदिर परिसर से बाहर होते ही शिव शरण को चक्कर आ गए और वे गिर गए। उनके साथ आए लोग उन्हें महाकाल मंदिर के अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन तब तक उनका निधन हो चुका था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, लेकिन परिवार के लोग पोस्टमॉर्टम नहीं कराने के लिए अड़े रहे। बाज में पुलिस के समझाने पर वे मान गए। पुलिस का कहना है कि श्रद्धालु के निधन की वजह क्या है, यह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल प्रकरण दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

MadhyaBharat 1 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.