Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
अत्यधिक गर्मी में लू लगने से युवक की हुई मौत
sukma, Young man died, extreme heat

सुकमा। जिले के दोरनापाल थाना क्षेत्र अंर्तगत दोरनापाल नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 03 में एक युवक का आज रविवार दोपहर में अत्यधिक गर्मी से लू लगने के कारण मौत हो गई।

मृतक की पहचान सुरेश के रूप में हुई है, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुरेश सड़क के किनारे अचानक गिरकर तड़पने लगा, जब तक लोग उसकी मदद के लिए पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मिली जानकारी के अनुसार दोरनापाल में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है, इसी बीच मृतक सुरेश ने अत्यधिक शराब का सेवन किया था, जो उसकी मौत का संभावित कारण बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जिस परिस्थित में युवक की मौत हुई है, उसे देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों को अत्यधिक गर्मी और शराब के सेवन से बचने सलाह के साथ लोगों से अपील की है कि वे गर्मी के इस मौसम में अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें और जरूरत पड़ने पर तुरंत चिकित्सा सहायता लें।

MadhyaBharat 2 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.