Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
आईईडी विस्फोट से ग्रामीण घायल
bijapur, Villager injured , IED blast

बीजापुर। जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र अंर्तगत तोयानाला के पास नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बल को निशाना बनाने के लिए लगाए गए प्रेशर आईईडी की चपेट में ग्रामीण आ गया, जिससे उसके दाएं पैर के चिथड़े उड़ जाने से ग्रामीण युवक माड़वी नन्दा अपाहिज हो गया। बीजापुर एसपी डॉ.जितेंद्र यादव ने इसकी पुष्टि की है।

प्राप्त जानकारी अनुसार ग्रामीण माड़वी नन्दा (35 वर्ष ) निवासी छुटवाई स्कूलपारा, जो अपने निजी ट्रेक्टर से काम के सिलसिले में आज रविवार सुबह लगभग 10 बजे तर्रेम की ओर जा रहा था। छुटवाई और गुण्डम के मध्य तोयानाला के पास ट्रेक्टर रोककर सड़क किनारे लघुशंका के लिये गया, जहां नक्सलियों द्वारा लगाये गये प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से ग्रामीण माड़वी नन्दा गंभीर रूप से घायल हो गया। नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलो को नुकसान पहुंचाने की नीयत से प्रेशर आईईडी लगाया गया था, ग्रामीण के घायल होने की सूचना पर जवानों ने त्वरित उपचार के लिए घायल को चिन्नागेलुर कैम्प लाया और ग्रामीण का प्राथमिक उपचार के उपरान्त बेहतर उपचर के लिए जिला अस्पताल बीजापुर रवाना किया गया है।

MadhyaBharat 2 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.