Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
नौतपा के 8वें दिन तेज हवाओं के साथ हुई जमकर बारिश
raigarh, Heavy rain ,Nautapa

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नवतपा के पहले दिन से ही सूर्य की तपिश से लोगों का हाल बेहाल हो गया था। सुबह 8 बजते ही गर्मी का असर देखा जा रहा था जिसका शाम 7 बजे तक असर हो रहा था। इसी बीच शनिवार की शाम साढ़े 7 बजे मौसम ने ऐसा रुख बदला की जहां बढ़ी हुई गर्मी से तो लोगों को राहत मिली लेकिन इस बीच चलने वाली तेज हवाओं और ज़ोरदार बारिश के चलते शहर के अधिकांश इलाकों में पेड़ गिरने की वजह से 6 घंटे से अधिक समय तक पूरा शहर अंधेरे में डूबा रहा।

 

 

नवतपा के पहले दिन 25 मई से रायगढ़ जिले में लगातार सूर्य की तपिश ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया था, आलम यह था कि पंखा कूलर काम करना बंद कर चुके थे और बढ़ी हुई गर्मी से निजात पाने लोग तरह-तरह के उपाय करने से भी पीछे नहीं रहे , इसके बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही थी। इसी बीच नवतपे के 8वें दिन शनिवार की शाम जहां लैलूंगा में बारिश के साथ ओले गिरे वहीं रायगढ़ शहर में भी शाम साढ़े 7 बजे के बाद मौसम ने ऐसा रुख बदला की तेज हवाओं, गरज, चमक के साथ जोरदार बारिश हुई। इस बारिश से तो लोगों ने राहत की सांस जरूर ली परंतु उन्हें ज़रा भी एहसास नहीं था कि उन्हें इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ सकता है, और ऐसा हुआ।

 

 

विभाग के तैयारियों की पोल खुली

बारिश और तेज हवाओं के चलते शहर के कई इलाकों में पेड़ और डंगाल टूटने की घटना में 6 घंटे से अधिक समय तक पूरे शहर में बत्ती गुल होने से विद्युत विभाग की मानसून से पहले की जाने वाली सारी तैयारी खुलकर सामने आ गई। इस दौरान शहरवासी यह कहने से भी नहीं चुके कि विद्युत विभाग की कथनी और करनी में बहुत अंतर है।

शहर के कुछ लोगों ने बताया कि कई घंटे तक लाइट नहीं आने के बाद जब उनके द्वारा बिजली विभाग के अधिकारियों से लाइट कब तक आने के संबंध में पूछा गया तो इस दौरान अधिकारियों का कहना था कि बहुत जगह फाल्ट आया है, विद्युत व्यवस्था कब तक बहाल हो सकती है वे बता नहीं सकते।

आने वाले मानसून में कैसे होंगे हालात..?

शहर के लोगो ने बताया कि मानसून आने पहले ही कुछ घंटे चली हवा और बारिश से जब पूरे शहर में 6 घंटे से अधिक समय तक बत्ती गुल रहने से सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले मानसून में लोगों को किस तरह परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

MadhyaBharat 2 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.