Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
प्रदेश सरकार बलरामपुर हत्याकांड की सीबीआई जांच कराए : विश्व हिंदू परिषद
raipur, State government ,Vishwa Hindu Parishad

बालोद/रायपुर। बलरामपुर जिले में हिन्दू गौ रक्षक सुजीत स्वर्णकार की हत्या के मामले को लेकर आज सोमवार को बालोद के होटल शीतल पैलेस में विश्व हिंदू परिषद ने प्रेसवार्ता कर संगठन का पक्ष रखा। प्रदेश के बलरामपुर जिला में पिछले दिनों हुए बजरंग दल के सह संयोजक,सुजीत स्वर्णकार की हत्या को लेकर सीबीआई जांच की मांग की। मृतक के परिजनों को एक करोड़ के मुआवजा राशि की मांग करते हुए मामले की जांच उपरांत दोषी पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त करने को भी संगठन ने कहा है।

 

विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष सरल मोदी,जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता,जिला मंत्री राज सोनी,मोनू सोनवानी,उमेश सेन तथा परस साहू ने अपने संयुक्त बयान में इस हत्याकांड को लेकर प्रशासन के द्वारा अभी तक की कार्रवाई से असहमति व्यक्त की है।उन्होंने कहा है कि प्रदेश के बलरामपुर जिला में बजरंग दल के सह संयोजक,सुजीत स्वर्णकार की निर्मम हत्या कर दी गई है,और प्रशासन द्वारा इस प्रकरण में केवल लीपापोती की जा रही है। विगत 27 मई को संदिग्ध अवस्था मैं सुजीत स्वर्णकार का शव जंगल में पाया गया था। मृतक के शरीर मे पेट और जांघ में धारदार हथियार से वार किया गया, इस बात का पंचनामा में भी उल्लेख है। उसकी उंगलियां टूटी हुई थीं और गर्दन भी तोड़ी गई थी।उसे हलाल करके अधमरा करने के बाद जीवित शरीर पर विद्युत करंट लगाया गया, जो कि किसी निश्चित स्थान पर किया गया होगा। इस प्रकार तड़पा-तड़पा कर बर्बरतापूर्वक हत्या करने के बाद उसके शव को जंगल में फेंक दिया गया।पदाधिकारियों के संयुक्त बयान में यह भी कहा गया है कि साथ ही जिस लड़की की हत्या की गई, उसकी बड़ी बहन को सोन् खान गौ तस्कर का रात के एक बजे फोन आता है, और इससे षड़यंत्र की पुष्टि होती है। तथ्यपरक जांच होने के पश्चात इसमें निश्चित इस्लामिक जिहादियों और गौ तस्करों की संलिप्तता की पुष्टि होगी।

 

पदाधिकारियों ने कहा कि बलरामपुर बजरंग दल जिला सह संयोजक की हत्या एक गहरी साजिश है।हिन्दु रक्षकों को हतौत्साहित करने का एक कुत्सित प्रयास है।

सरल मोदी ने कहा कि भाजपा की सरकार गठन के बाद प्रदेश में कवर्धा में साधराम यादव की निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी गई।बलरामपुर में सुजीत स्वर्णकार की हत्या हो गई ।प्रदेश के अन्य कई जिलों में भी लव जिहाद,धर्मांतरण व गौ तस्करी के मामले बढ़े है।हिन्दू आस्था के केंद्र मंदिरों में विग्रह को तोड़ा गया है। जो हिन्दू धर्मसमाज के सामने गम्भीर चिंता का विषय है।

 

विहिप संगठन ने साथ ही जारी प्रेसनोट में यह भी कहा है कि प्रदेश के अन्य जिलों में हो रही आपराधिक घटनाओं को लेकर प्रदेश के मंत्रियों का व्यवहार धर्मसमाज के प्रति सकारात्मक नही दिखाई दे रहा है। छतीसगढ़ शासन के मंत्री राम विचार नेताम जैसे अनुभवी एव जिम्मेदार नेता अपने दायित्वों से पूरी तरह विमुख होकर एक संवेदनहीन प्रशासक की तरह व्यवहार कर रहे हैं। एक हिंदुत्ववादी सरकार से विश्व हिन्दू परिषद तथा अन्य तमाम हिन्दू संगठन इस तरह के बर्ताव की अपेक्षा नहीं करता है।

 

विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने प्रदेश सरकार से मांग की है की ऐसे घटनाओं पर तत्काल कार्रवाई करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे । जिलों में हिंदु हितों को लेकर काम करने वाले धर्मसेवकों की हत्या व हमलों पर रोक लगे।प्रदेश के अंदर लव जिहाद,गौ तस्करी व अवैध धर्मांतरण पर रोक लगाने के साथ साथ अवैध प्रार्थना सभाओं पर भी रोक लगे, अन्यथा संगठन अपनी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है।

 

पदाधिकारियों ने ऐसे बड़े मामलों पर कार्रवाई न होने पर प्रांतव्यापी आंदोलन तथा मंत्रियों का घेराव तथा आवश्यक होने पर मुख्यमंत्री के घेराव की भी चेतावनी दी है।संगठन ने मंगलवार को इस विषय को लेकर प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को ज्ञापन सौपनें की जानकारी दी है।

 

MadhyaBharat 3 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.