Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
चार जून को रिजल्ट आने पर कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनेगी : सुशील आनंद
raipur, Congress coalition government , Sushil Anand

रायपुर। कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि एग्जिट पोल की भाजपा गलतफहमी दो दिनों की है। चार जून को रिजल्ट आने पर स्पष्ट हो जायेगा। देश में कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनेगी, एग्जिट पोल के नगाड़े फूट जायेंगे।

2004 में भी एग्जिट पोल के नतीजों में अटल सरकार बन रही थी। मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री बने थे। 4 जून को देश में खुशहाली का नया सूर्य उदय होगा। आम आदमी की सरकार बनेगी। उद्योगपति, व्यापारी बिना दबाव के व्यवसाय करेंगे, किसानों को उनकी फसल की सही कीमत मिलेगा, आम जनता को मूलभूत की सुविधा मिलेगी। पूरे देश में केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ आक्रोश है। जनता ने राहुल गांधी और कांग्रेस के पांच न्याय और 25 गारंटी पर जनता ने भरोसा किया है। जनता भाजपा की केंद्र सरकार के 10 साल के कुशासन बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, गिरती अर्थव्यवस्था, आर्थिक असमानता और संविधान बदलने की नीयत, भ्रष्टाचार मोदी सरकार की हम दो और हमारे दो की नीति से मुक्ति के लिए मतदान कर दिया है।

सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि चार जून को देशभर में एक और दिवाली मनाई जाएगी। जब तानाशाह की हार होगी और आम जनता का राज आएगा, लोकतंत्र प्रभावित होगा संविधान और आरक्षित वर्गों के आरक्षण सुरक्षित होगा युवाओं को 30 लाख सरकारी पदों पर भर्ती के अवसर मिलेंगे, किसानों को एमएसपी की गारंटी मिलेगी, महिलाओं को सरकारी पदों भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। महिलाओं को सालाना एक लाख रुपये खाता में मिलेगा। महंगाई कम होगा और यह देश के लिए दीपावली के दिन से कम नहीं होगा।

MadhyaBharat 3 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.