Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना के बेटे की हीट स्ट्रोक से निधन
 Jabalpur ,Collector Deepak Saxena, son dies

जबलपुर। जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना के 21 वर्षीय बेटे अमोल सक्सेना का रविवार को दिल्ली के एम्स में उपचार के दौरान निधन हो गया। शनिवार को अचानक अमोल की तबीयत खराब हो गई थी। ऐसी आशंका है कि वे हीट स्ट्रोक का शिकार हुए थे। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि उनकी मौत की असली वजह क्या है।

 

 

 

जबलपुर कलेक्टर सक्सेना के बेटे अमोल दिल्ली में रहकर फिल्म स्टडीज का कोर्स कर रहे था। बताया जा रहा है कि शनिवार को उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। रविवार सुबह दिल्ली में अमोल के केयरटेकर जब उन्हें देखने के लिए गया, तब उनकी स्थिति काफी चिंताजनक थी। जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। ऐसी आशंका है कि वे हीट स्ट्रोक का शिकार हुए हैं। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। खबर मिलते ही कलेक्टर दीपक सक्सेना दिल्ली रवाना हो गए। अमोल का शव सोमवार को एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली से जबलपुर लाया जाएगा। यहां ग्वारीघाट पर उनकी पार्थिव देह का अंतिम संस्कार होगा।

 

 

 

2010 बैच के आईएएस अधिकारी दीपक सक्सेना वर्तमान में जबलपुर में कलेक्टर के पद पर पदस्थ हैं। उनकी एक बेटी भी है, जो दिल्ली में ही प्राइवेट कंपनी में जॉब करती है। दीपक सक्सेना मूल रूप से जबलपुर के रहने वाले हैं। उनके बेटे के निधन की जानकारी लगते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी सिविल लाइन स्थित कलेक्टर के बंगले पर पहुंचने लगे। संभागीय कमिश्नर अभय वर्मा, आईजी अनिल कुशवाह समेत डीआईजी, एसपी और कई अधिकारी कलेक्टर बंगले पहुंचे हैं।

 

 

सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया दुख

 

जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना के बेटे अमोल सक्सेना के निधन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना के युवा एवं होनहार पुत्र अमोल सक्सेना के असामयिक देहावसान का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। बाबा महाकाल से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत की पुण्य आत्मा को शांति प्रदान कर अपने श्री चरणों में स्थान दें। मैं मध्यप्रदेश शासन की ओर से दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

MadhyaBharat 3 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.