Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलटी, चार लोगों की मौत
satna, Speeding car ,overturns after hitting

सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले में रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र अंतर्गत मनकहरी ओवरब्रिज पर रविवार की रात एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे के वक्त कार में पांच लोग सवार थे, जिनमें से चार की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में उपचार जारी है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 

पुलिस के अनुसार, हादसा रविवार रात करीब 10 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर सतना-रीवा के बीच में हुआ। कार सवार लोग जन्मदिन मनाने के लिए सतना से रीवा जा रहे थे। इसी दौरान मनकहरी ओवरब्रिज के पास यह हादसा हो गया। सूचना मिलते ही रामपुर बाघेलान थाना प्रभारी उमेश प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से कार मे फंसे लोगों को बाहर निकलवाया और अस्पताल पहुंचाया।

 

थाना प्रभारी उमेश प्रताप सिंह ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि तीन लोगों ने अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान शिवा पांडे (26) पुत्र श्याम सुंदर निवासी पुष्पराज कॉलोनी, नितिन पांडे (32) निवासी पन्नीलाल चौक सतना, शिबू पांडे (35) निवासी सर्किट हाउस और दयानंद स्कूल के सामने साइकिल की दुकान चलाने वाले शानू खान के रूप में हुई है। हादसे में एक युवक घायल हुआ है, जिसका नाम किशन जोशी है। उसे सतना के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

MadhyaBharat 3 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.