Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
राज्य में मतगणना के लिए 94 मतगणना हॉल : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी
raipur, counting of votes , Chief Electoral Officer

रायपुर। छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉक्टर रीना बाबासाहेब कंगाले ने सोमवार को मतगणना की रूपरेखा मीडिया से साझा करते हुए बताया कि प्रातः 8:00 से समस्त 11 लोकसभा क्षेत्र में मतगणना प्रारंभ कर दी जाएगी।

 

11 लोकसभा क्षेत्र की मतगणना लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत 33 जिला मुख्यालय में होगी एवं प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की मतगणना एक पृथक हाल में की जाएगी। उन्होंने बताया कि राज्य में मतगणना के लिए 94 मतगणना हॉल बनाए गए हैं, जिनमें विधानसभा क्षेत्र रामानुजगंज, सामरी, कोंडागांव और केशकाल में दो दो को छोड़कर शेष सभी 86 विधानसभा क्षेत्र में मतगणना एक एक हाल में की जाएगी। मतगणना दिवस के दिन राज्य के सभी जिलों में शुष्क दिवस घोषित किया गया है।

 

 

मतगणना के लिए 11 रिटर्निंग अधिकारी, 476 सहायक रिटर्निग अधिकारी, 4362 गणनाकर्मी एवं 1671 माइक्रो आब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं, साथ ही 42 काउंटिंग आब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जानकारी दी कि 11 लोक सभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर्स द्वारा सर्वप्रथम डाक मत पत्रों की गणना की जाएगी और इसके प्रारंभ होने के 30 मिनट के बाद रिटर्निंग ऑफिसर के मुख्यालय के विधानसभा क्षेत्र में एवं की गणना प्रारंभ की जाएगी।

 

दूसरे स्तर में राज्य सशस्त्र बल की तैनाती की जावेगी। प्रवेश के पूर्व प्रत्येक व्यक्ति की पहचान पत्र के आधार पर जाॅच व तलाशी ली जाएगी, ताकि कोई भी मोबाईल और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं के साथ प्रवेश न करें ।

 

 

तीसरे स्तर में मतगणना हाॅल के दरवाजे में केन्द्रीय पुलिस बल मौजूद रहेगा। इस स्तर पर भी सभी की तलाशी ली जाएगी, ताकि कोई भी मोबाईल और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं के साथ प्रवेश न करें ।

MadhyaBharat 3 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.